सब्सक्राइब करें

UP: 'अंकल! पापा ने सुसाइड कर लिया', पड़ोसियों को छानबीन करता देख घबराए अक्षत ने पिता के दोस्त से कही थे ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Feb 2026 11:03 AM IST
सार

पिता-पुत्र का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से माना जाता है। यह विश्वास, स्नेह और सुरक्षा पर आधारित होता है। ऐसे में जब एक बेटा पिता की हत्या जैसा जघन्य अपराध करता है तो यह न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी होती है, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाती है। मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में युवा रिश्तों की गहराई से दूर होते जा रहे हैं। इससे बुरी बात क्या होगी कि जिस बच्चे को पिता की आंखों से डर जाना चाहिए, वह उनकी बातों से इतना हिंसक हो जाता है कि उनका कत्ल करने और शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपते। इस दौर में बच्चों की परवरिश दिन पर दिन मुश्किल होती जा रही है। लखनऊ में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है।
 

विज्ञापन
Lucknow Murder case Son kills his father and told his father friend Uncle Papa has committed suicide
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। शराब कारोबारी और पैथोलॉजी संचालक 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही 21 वर्षीय बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने गोली मारकर कर दी। 


इतना ही नहीं, दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपी बेटे ने शव के टुकड़े कर दोनों हाथ-पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए, जबकि सिर सहित धड़ घर के भीतर एक ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
Lucknow Murder case Son kills his father and told his father friend Uncle Papa has committed suicide
शराब कारोबारी हत्या के बाद पुलिस को मौके पर लेकर जाता आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों को छानबीन करता देख घबरा गया था अक्षत
पिता की हत्या के बाद अक्षत बार-बार घर से बाहर जा रहा था। पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पिता 19 फरवरी को काम से दिल्ली गए थे और फिर नहीं लौटे। अक्षत ने ही 20 फरवरी को इसकी शिकायत थाने में की थी, ताकि उस पर कोई शक न करे। पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर पड़ोसी उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने से सुनवाई नहीं होने पर एडीसीपी से शिकायत की गई। लखनऊ में पड़ोसियों को छानबीन करता देख अक्षत घबरा गया। उसे आभास हुआ कि पड़ोसियों को उस पर शक हो गया है। इसके बाद सोमवार दोपहर दो बजे उसने पिता के करीबी दोस्त सोनू को फोन कर कहा कि अंकल, पापा ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर सोनू भागकर मानवेंद्र के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Murder case Son kills his father and told his father friend Uncle Papa has committed suicide
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के मुताबिक, सोनू ने अक्षत से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि 20 फरवरी को पापा ने सुसाइड कर लिया था। सोनू ने देर से जानकारी देने पर उसे डांट लगाई। फटकार के बाद कड़ाई से पूछताछ की तो अक्षत टूट गया और पूरी कहानी बताई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
Lucknow Murder case Son kills his father and told his father friend Uncle Papa has committed suicide
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खास बात यह है कि मानवेंद्र के भाई अरविंद उसी मकान में दूसरे तल पर परिवार के साथ रहते हैं। वारदात के वक्त भी वह दूसरे तल पर थे। हालांकि, सुबह होते ही परिवार के साथ जालौन चले गए। डीसीपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Lucknow Murder case Son kills his father and told his father friend Uncle Papa has committed suicide
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के अनुसार, 21 फरवरी को आशियाना थाने में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू की। मानवेंद्र सिंह, जो सचिवालय सुरक्षा में तैनात थे, के भाई अरविंद कुमार से पूछताछ की गई। जब पुलिस ने मानवेंद्र के बेटे अक्षत से पूछताछ की, तो वह पहले तो गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed