सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Students barred from taking exams due to non-payment of school fees, permission granted after uproar

यूपी बोर्ड: स्कूल में फीस न जमा होने से रोके गए परीक्षार्थी, हंगामे के बाद कंट्रोल रूम से मिली अनुमति

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Feb 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Exams: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कई जिलों से ऐसे मामले सामने आए जहां फीस न जमा होने के चलते छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। 

UP Board: Students barred from taking exams due to non-payment of school fees, permission granted after uproar
यूपी बोर्ड परीक्षा। डेमो पिक।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को आयोजित बोर्ड परीक्षा के दौरान कई जिलों में फीस जमा न होने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोक दिए जाने के मामले सामने आए। लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के हस्तक्षेप के बाद संबंधित केंद्रों को निर्देश दिए गए और विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति मिल सकी।

Trending Videos


राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी विवेक नौटियाल ने बताया कि बलरामपुर जिले में इंटरमीडिएट की छात्रा रिंकी को विद्यालय द्वारा फीस जमा न होने के कारण प्रवेश पत्र और परीक्षा की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसी तरह अमरोहा जिले के इंटरमीडिएट छात्र सहदेव को भी परीक्षा से रोका गया था। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सहारनपुर के एक परीक्षा केंद्र पर साधारण कलाई घड़ी पहनने के कारण एक अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, जबकि एक अन्य छात्र को जैकेट पहनने पर रोका गया। कंट्रोल रूम से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नियमों के दायरे में रहते हुए किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक रूप से परीक्षा से वंचित न किया जाए।

परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। गलत या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed