सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Saint Suresh Das dies of cardiac arrest during the 84 Kosi Parikrama

Sitapur: 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का हृदयगति रुकने से निधन, देवगवां में अचानक बिगड़ी तबीयत

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में 84 कोसी परिक्रमा में शामिल संत सुरेश दास की हार्ट अटकैक पड़ने से मृत्यु हो गई। वह स्वर्गीय महंत भरत दास महाराज के शिष्य थे।

Sitapur: Saint Suresh Das dies of cardiac arrest during the 84 Kosi Parikrama
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के पिसावां के देवगवां गांव के छठे पड़ाव स्थल पर चल रही 84 कोसी परिक्रमा में मंगलवार सुबह परिक्रमा में शामिल संत सुरेश दास (55) का निधन हो गया।

Trending Videos


संत सुरेश दास स्वर्गीय महंत भरत दास महाराज के शिष्य थे। उनकी तबीयत देवगवां पड़ाव स्थल पर अचानक बिगड़ गई। संत के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके गुरु भाई अजय दास, भयंकरानंद और श्याम दास ने मौके पर चिकित्सकों से सम्पर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें सीएचसी रेफर कर दिया। पिसावां थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने सरकारी वाहन से संत को सुबह करीब सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. पूर्णिक पटेल ने जांच के बाद संत को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

गुरु भाई बाबा जगमोहन दास ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए संत परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार देवगवां के छठे पड़ाव स्थल पर ही करने की बात कही। साधु-संतों की मौजूदगी में विधि-विधान से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed