Live
Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का 'संकल्प' बजट, जानें इस बार क्या खास मिला
{"_id":"699d3a6b1c093d3c560b7cb7","slug":"chhattisgarh-budget-2026-live-updates-cm-vishnu-deo-sai-fm-om-prakash-choudhary-speech-news-in-hindi-2026-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का 'संकल्प' बजट, जानें इस बार क्या खास मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Chhattisgarh Budget Session 2026 Live News in Hindi: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है। यह बजट एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये का है और ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है। बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
छत्तीसगढ़ बजट 2026
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:44 PM, 24-Feb-2026
Chhattisgarh Budget 2026: बजट में इस बार दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट के दौरान कहा कि डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है। समावेशी, सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वहितकारी विकास की दिशा में सुशासन सरकार का सशक्त कदम है। हर वर्ग के लिए नए अवसरों का सृजन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं और बजट प्रावधानों के माध्यम से हर स्तर पर विकास कार्य किया गया है।
02:35 PM, 24-Feb-2026
बजट के अंत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दिखा शायराना अंदाज
बजट पेशी के अंत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शायराना अंदाज में कहा कि ना चंदन से ना कुमकुम से, श्रृंगार करा कर आया हूं। ना रोली से ना वंदन से, मस्तक सजा कर आया हूं। स्वयं ईश्वर भी जो कामना करें, वो सौभाग्य जगा कर आया हूं। अपने छत्तीसगढ़ की माटी से, मैं तिलक लगा कर आया हूं।
02:35 PM, 24-Feb-2026
Chhattisgarh Budget: बजट में वित्त मंत्री ने किए ये एलान
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1,700 कराेड़ का प्रावधान।कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
राज्य के शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा की सुविधा।
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के लिए कुल 1,097 करोड़ का प्रावधान।
तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ का बजट प्रावधान।
छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट।
6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजट प्रावधान।
02:14 PM, 24-Feb-2026
राज्य बनने के बाद 35 गुना बढ़ा छत्तीसगढ़ का बजट: ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अब एक लाख 72 हजार करोड़ बजट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।02:12 PM, 24-Feb-2026
Chhattisgarh Budget: किसानों के लिए बजट में एलान
मुनाफे की कृषि, खुशहाल किसान और छत्तीसगढ़ की नई पहचान।कृषक उन्नति योजना में 10,000 करोड़ का बजट प्रावधान।
किसानों के लिए विद्युत पंपों पर बिजली बिल सब्सिडी 5,500 करोड़ का बजट प्रावधान।
महिला एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए 10,857 करोड़ का प्रावधान।
02:11 PM, 24-Feb-2026
Chhattisgarh Budget: जनजातीय उत्थान के लिए बजट में घोषणाएं
बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
किसानों और मजदूरों को मिलेगी आर्थिक शक्ति, छत्तीसगढ़ की होगी प्रगति
किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए 600 करोड़ का बजट प्रावधान।
बैगा एवं पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ का प्रावधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 24-Feb-2026
Chhattisgarh Budget: युवाओं के लिए बजट में घोषणाएं
आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल 33 करोड़ का प्रावधान।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
02:03 PM, 24-Feb-2026
जानें छत्तीसगढ़ बजट 'संकल्प' की थीम का क्या है मतलब
साय सरकार का तीसरा बजट 'ज्ञान' और 'गति' के बाद 'संकल्प' के थीम पर आधारित है। जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।01:55 PM, 24-Feb-2026
माताओं और बच्चों के लिए घोषणाएं
छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्माण सशक्त माताएं और स्वस्थ, शिक्षित बच्चे करेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के लिए 2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
01:54 PM, 24-Feb-2026