Live
Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार सरकार होली से पहले भेज देगी सैलरी, मंत्री ने राजद MLC को क्या श्राप दिया?
{"_id":"699d459f8920782f810644de","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-update-bihar-budget-session-rjd-protest-cm-nitish-kumar-ruckus-legislative-council-2026-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार सरकार होली से पहले भेज देगी सैलरी, मंत्री ने राजद MLC को क्या श्राप दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live: बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन के विधायक हमलावर दिखे। सदन के बाहर गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर प्रदर्शन किया। सदन के अंदर चौकीदार-दफदार संघ के सदस्यों की पिटाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और विपक्ष के विधायकों को काफी कुछ सुना दिया।
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:35 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad News: मंत्री विजेंद्र यादव ने एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी को क्या श्राप दिया?
मंत्री विजेंद्र यादव जब बिहार विनियोग विधेयक पढ़ रहे थे तो विपक्ष के एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी बार-बार उन्हें बीच में टोक रहे थे। वह उन्हें ठीक से पढ़ने नहीं दे रहे थे। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मैं न्याय के साथ हूं। उन्होंने वित्त मंत्री विजेंद्र यादव पर तंज कसा। इसके बाद गुस्से में वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इसी स्थिति के कारण आप लोगों की संख्या इतनी कम हो गई है। मैं आपको श्राप देता हूं कि आप अगले बार एमएलसी भी नहीं बनेंगे।03:09 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad Live: होली से पहले चला जाएगा वेतन
वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं राज्य सरकार का खजाना खाली है। लेकिन, इन्हें बता देता हूं कि होली के पहले ही वेतन चला जाएगा। वह भी फरवरी के अंतिम तारीख तक। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।02:46 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad Live: बिहार में पेट्रोल डीजल अन्य राज्यों की तुलना में महंगे क्यों?
एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद में है बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में महंगे पेट्रोल डीजल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यूपी और झारखंड की तुलना में अधिक मूल्य पर बिहार पेट्रोल और डीजल के दाम वसूले जाते हैं। बिहार सरकार ऐसा क्यों कर रही है वह पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों नहीं घट रही है। साथ-साथ रुपए तक अधिक कीमत बिहार की जनता चुका रही है। उन्होंने कहा कि म्यूजियम बनाना जनता की कंपनी का दुरुपयोग है। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अगर आपको पैसा खर्च करना है तो आप जनता और किसानों के आर्थिक उत्थानों पर कीजिए। उन्होंने कहा कि बिहार विनियोग विधेयक का राजद विरोध करता है।02:42 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद में विपक्ष के एमएलसी ने क्या कहा?
एमएमसी सुनील सिंह ने कहा कि नीति आयोग, वित्त आयोग की रिपोर्ट कहती है कि बिहार की वित्तीय हालात खराब है। उन्होंने कहा कि सरकार के ऊपर काफी कर्ज है। 2005-06 में बिहार सरकार के ऊपर 20 हजार करोड़ का कर्ज था। अब सरकार के ऊपर चार लाख करोड़ का कर्ज है। सुनील सिंह के कहा कि 70 हजार करोड़ का जवाब बिहार सरकार ने नहीं दिया।02:19 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार नगर निकाय संशोधन विधेयक पारित
मंत्री विजय चौधरी ने सदन के पटल पर बिहार नगर निकाय संशोधन विधेयक 2026 को रखा। उन्होंने कहा कि इसके तहत नगर निकाय के सदस्य ही मिलकर अपनी समिति के सदस्य चुन सकते हैं। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष के साथी भी यही चाहते हैं इसीलिए सर्वसम्मति से इसे पारित किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इसे सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया।01:40 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: शराबबंदी पर विजय चौधरी ने क्या कहा?
शराबबंदी की समीक्षा या हटाने की बात पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू ही रहेगा। जो लोग घाटे की बात कह रहे हैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि सीएम नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी लागू किया था, तब उन्होंने राजस्व घाटा का आकलन कर लिया था। सरकार ने सारी बातों को ध्यान में रखते हुए ही इस कानून को लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 PM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए भाजपा विधायक ने क्या मांगा?
भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के करोड़ों हिन्दू तीर्थयात्रियों के ठहराव के लिए पटना में कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार से मांग है कि वह हज भवन की तर्ज पर बिहार के हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए एक भवन का निर्माण करवाए।12:17 PM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: ऐसा करने वाले प्राइवेट बस मालिकों पर कार्रवाई करेगी सरकार
बिहार में पिंक बस के परिचालन में प्राइवेट बसों के मालिक और अन्य लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न करने के सवाल पर परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार ने यह माना है कि पिंक और अन्य सरकारी बसों के परिचालन में प्राइवेट बस मालिक और अन्य लोग बाधा उत्पन्न करते हेैं। बस स्टैंड के बाहर प्राइवेट बस लगाकर वह सारा पैसेंजर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देश दिया गया है कि वह डीएम और एसपी के साथ समीक्षा करें। जो प्राइवेट बस मालिक ऐसा करते हुए पाएं जाएं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करे। सरकार इस मुद्दे पर काफी गंभीर है।11:53 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जानिए मंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सोमवार को दफादार-चौकीदार संघ की ओर से प्रदर्शन किया गया। सरकार ने उन्हें प्रदर्शन करने दिया। अगर सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो प्रदर्शन को रोक देती। इसलिए विपक्ष का आरोप गलत है। जहांं तक चौकीदार-दफादार की बात है तो उनकी सेवा शर्तों पर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो निर्णय लिए गए हैं, वह ऐतिहासिक है। किसी संगठन को लोक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लोगों को परेशानी हुई। इसलिए कार्रवाई हुई। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसी पर अन्याय नहीं करती है। चौकीदारों के संबंध जितना बड़ा ऐतिहासिक निर्णय एनडीए सरकार ने लिया है, उतना किसी ने नहीं लिया।11:40 AM, 24-Feb-2026