सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   6 forest officials suspended in Seoni Malwa blackbuck poaching case

MP: संरक्षित काले हिरण के कथित शिकार प्रकरण में कार्रवाई, रेंजर सहित छह वनकर्मी निलंबित; मिले थे ये संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 04:31 PM IST
6 forest officials suspended in Seoni Malwa blackbuck poaching case

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा वन परिक्षेत्र से वन्यजीव संरक्षण को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। संरक्षित वन्यजीव काले हिरण के कथित शिकार प्रकरण में रेंजर सहित छह वनकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में लापरवाही और तथ्य छिपाने के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

21 जनवरी 2026 को सामने आई इस घटना को प्रारंभ में प्राकृतिक मौत बताकर दबाने की कोशिश की गई थी, लेकिन विस्तृत जांच में खुलासा हुआ कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का नहीं, बल्कि सुनियोजित शिकार का है। घटनास्थल पर एक हिरण जिंदा मिला, जिसके पैर बंधे हुए थे, जबकि दूसरा हिरण मृत अवस्था में पड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से संकेत मिले हैं कि हिरणों को पकड़कर कहीं ले जाने की योजना बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि महत्वपूर्ण जैविक नमूनों को सुरक्षित रखने के बजाय नष्ट कर दिया गया। साथ ही मामले में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं और आरोपियों की पहचान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिससे प्रकरण को दबाने की आशंका और गहरा गई।

प्राथमिक जांच रिपोर्ट में तथ्य छिपाने और गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने के बाद परिक्षेत्र अधिकारी आशीष रावत, वनपाल महेश गौर, वनरक्षक मनीष गौर, रूपक झा, ब्रजेश पगारे और पवन उइके को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- MP Assembly Session Live: किसानों को कैबिनेट की सौगात, सिंघार का तंज; CM बोले- राहुल पहले तिलहन-दलहन जान लें

सीसीएफ अशोक कुमार चौहान ने स्वीकार किया कि काले हिरण शिकार मामले में संबंधित वनकर्मियों से गंभीर चूक हुई है और जांच में लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिवनीमालवा का यह काला हिरण शिकार कांड अब केवल वन्यजीव अपराध तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह विभागीय जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी की भी बड़ी परीक्षा बन गया है। वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण कार्यकर्ताओं की नजर अब इस मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में कूड़े में लगाई आग, जहरीले धुएं से मरीज और तीमारदार रहे बेहाल

24 Feb 2026

VIDEO: नंदभवन में गूंजा होली का बुलावा, राधारानी मंदिर से पहुंचीं राधारानी की सखियां

24 Feb 2026

VIDEO: नंदगांव पहुंचा लठमार होली का निमंत्रण, जानें क्या बोलीं राधारानी की सखियां

24 Feb 2026

VIDEO: नंदगांव पहुंचा लठमार होली का निमंत्रण, पुजारी को सौंपी प्रसाद की डलियां

24 Feb 2026

VIDEO: नंदगांव पहुंचा लठमार होली का निमंत्रण, राधारानी की सखियों ने उड़ाया गुलाल

24 Feb 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 30 थापर कॉलोनी फगवाड़ा में निगम ने करवाई सफाई, वार्ड पार्षद ने किया धन्यवाद

24 Feb 2026

हिसार में शिव मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी, वीडियो वायरल

24 Feb 2026
विज्ञापन

झज्जर में बेरी दुर्गा अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tikamgarh News: सिद्धपीठ अछरु माता मंदिर में विकास कार्य पर विवाद, जांच समिति गठित; विधायक ने लिया संज्ञान

24 Feb 2026

पटियाला में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत

24 Feb 2026

लखनऊ: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित लखनऊ एथलेटिक्स टीम ट्रायल में ट्रायल देते प्रतिभागी

24 Feb 2026

भाजपा नेता तरुण चुघ की अगुवाई में कांग्रेस का पुतला फूंका, युवा मोर्चा का प्रदर्शन

24 Feb 2026

गुरदासपुर घटना के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब पुलिस, एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की समीक्षा

24 Feb 2026

Mandi: 300 साल पुराने टांकरी लिपि के अभिलेख शिवरात्रि मेले में बने आकर्षण का केंद्र

24 Feb 2026

Una: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कोहरे का साम्राज्य बरकरार

24 Feb 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार कार पलटी, चार युवक घायल

24 Feb 2026

अमेठी: नाले में मिला 32 साल के युवक का शव, हत्या की आशंका

24 Feb 2026

MP: नर्मदापुरम में जहर बन रहा था नाश्ता! गंदगी के बीच तैयार हो रही थी बच्चों की ब्रेड; बेकरी सील

24 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में फिर मौसम में दिखा बदलाव, दिन शुरू होते ही छाया घना कोहरा

24 Feb 2026

उज्जैन में धूल उड़ने पर विवाद: मजदूर पर फावड़े और बेल्ट से हमला, पिता-पुत्र पर पुलिस ने किया केस दर्ज

24 Feb 2026

लखनऊ: बेटे ने की थी बाप की हत्या, इस हालत में दिखे थे घर के हालात

24 Feb 2026

Ujjain: फाल्गुन सप्तमी पर बाबा महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन, जयघोष से गूंजा महाकाल मंदिर परिसर

24 Feb 2026

Bihar News: पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल

24 Feb 2026

Meerut: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग, छह की मौत

24 Feb 2026

VIDEO: राजस्थान से आने वाले धूल के कणों का डाटा किया जाएगा एकत्रित

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई भजन संध्या, मिश्रा बंधुओं ने बांधा समां; झूमे विदेशी पर्यटक

23 Feb 2026

VIDEO: स्नेह मिलन समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित

23 Feb 2026

VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’

23 Feb 2026

VIDEO: भारतीय वैश्य महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

23 Feb 2026

अलीगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन में झूमे भक्त

23 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed