Viral Video: नवाजुद्दीन ने किया चित्रांगदा को इग्नोर? अवॉर्ड नाइट से वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स ने लगाए कयास
Nawazuddin Siddiqui Video: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। वहां कई अन्य स्टार्स भी मौजूद थे। इस दौरान नवाजुद्दीन अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को नजरअंदाज करते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
अभिनेता नवाजुद्दीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक इवेंट में कई फिल्मी सितारों से मुलाकात करते दिखे। मगर, वहीं बैठीं चित्रांगदा सिंह को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और बिना मुलाकात किए आगे बढ़ गए। नवाजुद्दीन के इस एटीट्यूड पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।
चित्रांगदा को इग्नोर कर आगे बढ़े नवाज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इवेंट में पहुंचते हैं। वे सिद्धांत चतुर्वेदी से मिलते हैं। फिर फातिमा सना शेख से भी मुलाकात करते हुए एक दो अन्य स्टार्स से मिलते हैं। मगर, वहीं बैठीं चित्रांगदा सिंह को इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। चित्रांगदा भी नवाजुद्दीन को देख उन्हें नजरअंदाज करती नजर आती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट्स
नवाजु्द्दीन और चित्रांगदा के इस वीडियो पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स नवाजु्द्दीन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि उन्होंने एटीट्यूड दिखाया। एक यूजर ने लिखा है, 'चित्रांगदा एटीट्यूड में हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'अरे आखिर में चित्रांगदा थीं, उनसे भी मिल लेते'। एक यूजर ने लिखा, 'चित्रांगदा अलग स्टाइल में हैं और नवाजुद्दीन ने पूछा भी नहीं'।
धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में रणवीर सिंह को कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश
साथ काम कर चुके हैं चित्रांगदा और रणवीर सिंह
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह साथ में फिल्म में काम भी कर चुके हैं। दोनों को 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में देखा गया था। यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। चित्रांगदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।