फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha Koirala shares emotional birthday message for Sanjay Leela Bhansali on social media

मनीषा कोइराला ने दी संजय लीला भंसाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'स्नेह, प्रशंसा और सम्मान के साथ...'

Tue, 24 Feb 2026 05:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Feb 2026 05:02 PM IST
सार

Sanjay Leela Bhansali Birthday: संजय लीला भंसाली का आज 63वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर मनीषा कोइराला ने संजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Manisha Koirala shares emotional birthday message for Sanjay Leela Bhansali on social media
संजय लीला भंसाली और मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संजय लीला भंसाली की पहली निर्देशित फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' है और पहली निर्देशित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' है। इन दोनों ही सीरीज और फिल्म में मनीषा कोइराला ने मु्ख्य अभिनय किया है। आज संजय लीला भंसाली का 63वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर मनीषा ने संजय के लिए एक खास नोट लिखकर प्यार और सम्मान जताया है। 

विज्ञापन

मनीषा ने दी संजय को जन्मदिन की बधाई
मनीषा ने संजय के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, संजय। तुम्हें प्रतिभाशाली कहना तो आसान है, लेकिन असली बात है तुम्हारा पूरा समर्पण। सिनेमा के लिए, खूबसूरती के लिए, संगीत के लिए, भावनाओं के लिए और हर बार बेहतरीन काम करने की लगन के लिए तुम जो समर्पण दिखाते हो, वही तुम्हारी असली पहचान है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है संजय के लिए काम का जुनून
मनीषा ने आगे लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे उस जुनून की फैन रही हूं, जिससे तुम अपनी कला में पूरी तरह डूब जाते हो। वो तीव्रता, वो अनुशासन, वो जुनून और वो काव्यात्मक अंदाज- ये सब तुम्हारे बनाए हुए संसार का हिस्सा बन जाते हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर तुम्हारे फिल्मों में काम करना मेरे लिए चुनौती भी है और बहुत बड़ी खुशी भी।'

विज्ञापन

कौन सी चीजे संजय को बनाती हैं- संजय लीला भंसाली 
मनीषा ने आगे लिखा, 'तुम सिर्फ सीन नहीं बनाते, बल्कि भावनाओं को जीवंत करते हो। तुम सिर्फ कहानियां नहीं बताते, उन्हें एक सुंदर संगीत की तरह रचते हो। तुम्हारी फिल्मों में भव्यता तो है ही, लेकिन साथ में बहुत गहरी संवेदनशीलता भी है और ये बहुत कम लोगों में होता है। तुम्हारे जन्मदिन पर मेरी कामना है कि तुम्हारे अंदर वो आग हमेशा जलती रहे, तुम्हारी सोच में हिम्मत बनी रहे और वही जुनून कभी कम न हो जो तुम्हें 'संजय लीला भंसाली' बनाता है। तुम ऐसे ही खूबसूरत और अनोखे संसार बनाते रहो, जो हम सबको हैरान कर दें। प्यार, सम्मान और बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ हमेशा।'

संजय लीला भंसाली का करियर
संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1963 को हुआ। संजय नवीन भंसाली को पेशेवर रूप से संजय लीला भंसाली के नाम से जाना जाता है, जो हिंदी सिनेमा में एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेख, संपादक और संगीतकार हैं। अपने बेहतरीन काम के लिए संजय को सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तेरह फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया, जो चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से साल 1996 में संजय ने अपने निर्देशन की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'ब्लैक' और 'सांवरिया' जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed