Viral Video: राजामौली और महेश बाबू में हुआ झगड़ा? वीडियो देखकर चौंके रामगोपाल वर्मा, बोले- 'सिनेमा मर चुका है'
Why Ramgopal Varma Says Cinema Is Dead: निर्देशक रामगोपाल वर्मा अक्सर ही सिनेमा से जुड़े मुद्दों और बदलावों को लेकर बात करते हैं। हाल ही में डायरेक्टर एसएस राजामौली और एक्टर महेश बाबू की फाइट वाला एक वीडियो देख रामगोपाल वर्मा ने सिनेमा को लेकर कटाक्ष किया। जानिए, क्या है यह पूरा मामला?
विस्तार
रामगोपाल वर्मा ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो मंगलवार को पोस्ट किया। इस वीडियो में ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू जमकर लड़ रहे हैं। एक-दूसरे को पटपटकर मार रहे हैं। आखिर दोनों ऐसा क्यों कर रहे हैं। और इस बात को लेकर क्यों रामगोपाल वर्मा कह रहे हैं कि सिनेमा मर चुका है। जानिए, इन सब बातों के पीछे की असल वजह?
एआई वीडियो पर नाराज हुए रामगोपाल वर्मा
एसएस राजामौली और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फाइट वाला वीडियो जो रामगोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, वह दरअसल किसी ने एआई से बनाया है। यह वीडियो बिल्कुल रियल और मजेदार लग रहा है। लेकिन एक निर्देशक होने के नाते रामगोपाल वर्मा को यह बात पसंद नहीं आई है। सिनेमा में एआई के ऐसे दखल से वह शायद नाराज हैं, इस वजह से उन्होंने पोस्ट में लिखा- सिनेमा मर चुका है।
CINEMA IS DEAD https://t.co/JUPhPHPTDz
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 24, 2026
कई निर्देशकों ने सिनेमा में एआई के दखल पर सवाल किए
रामगोपाल वर्मा से पहले कई डायरेक्टर्स ने सिनेमा में एआई के इस्तेमाल पर सवाल किए। वहीं कुछ ने इस नई टेक्नोलाॅजी को सपोर्ट किया। ‘रांझणा’ फेम डायरेक्टर आनंद एल राय एआई के पक्ष में नहीं है। दरअसल, प्रोड्यूयर्स ने उनकी फिल्म का अंत एआई की मदद से बदल दिया था। वहीं हाल ही में शेखर कपूर ने सिनेमा में एआई को सपोर्ट किया। उनका मानना है कि इससे नए फिल्ममेकर्स के लिए राह खुलेगी।