सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Reacts To The Kerala Story 2 Film Calling The Trailer Rubbish Saying Beef Paratha Is The Best

‘बीफ-पराठा बेस्ट है’, अनुराग कश्यप ने फिर ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म पर दिया रिएक्शन; ट्रेलर को बताया ‘बकवास’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

The Kerala Story 2: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियों में है। कुछ लोग फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

Anurag Kashyap Reacts To The Kerala Story 2 Film Calling The Trailer Rubbish Saying Beef Paratha Is The Best
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने केरल में आयोजित फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बातचीत में फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर अपनी बेबाक राय रखी। साथ ही फिल्म में बीफ के सीन पर भी उन्होंने मेकर्स को ट्रोल किया। 

Trending Videos


बीफ-पराठा बेस्ट है- अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर ‘द केरल स्टोरी 2 पर कड़ा बयान दिया और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया। फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स के दौरान अनुराग कश्यप ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ‘द केरल स्टोरी 2’ के जबरदस्ती बीफ खिलाने वाले सीन को ट्रोल करते हुआ कहा- ‘बीफ और पराठा बेस्ट है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में प्रेस से बात करते हुए अनुराग ने फिल्म पर तंज कसते हुए कहा, ‘बीफ-पराठा बेस्ट है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बीफ पसंद है और क्या बीफ खाना आज के समय में प्रॉब्लम है। तो उन्होंने कहा- ‘नहीं कोई प्रॉब्लम नहीं है।’ इसके बाद जब उनसे ‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘बकवास ट्रेलर।’ साथ ही जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है ये प्रोपेगेंडा फिल्म है, तो उन्होंने कहा- ‘पूरी तरह।’

Anurag Kashyap Reacts To The Kerala Story 2 Film Calling The Trailer Rubbish Saying Beef Paratha Is The Best
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : एक्स

यह बकवास प्रोपेगेंडा है
इससे पहले अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के प्रोपेगेंडा पर आधारित होने पर एक और बयान दिया था। जब पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है। इस पर उन्होंने कहा था- 'द केरल स्टोरी 2 बकवास मूवी है। यह बकवास प्रोपेगेंडा है। पूरी तरह बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है।' उन्होंने आगे कहा, ' वे (फिल्ममेकर) बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं।'
 


कब रिलीज होगी फिल्म 
'द केरल स्टोरी 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है। यह 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed