सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rahul Gandhi stops on his way to Bhopal after witnessing an autorickshaw accident and helps the injur

MP: ऑटोरिक्शा हादसा देख रुक गए राहुल गांधी, घायलों का हालचाल पूछा... की मदद; भोपाल के लिए हो रहे थे रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhopal News: भोपाल जाते समय राहुल गांधी ने सड़क हादसे में घायलों की मदद की। इसके बाद किसान महाचौपाल में उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया और आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें बोलने से रोका गया तथा पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया।

MP News: Rahul Gandhi stops on his way to Bhopal after witnessing an autorickshaw accident and helps the injur
गाड़ी रुकवाकर ऑटोरिक्शा हादसे के घायलों से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुए गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के लिए रवाना हो रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रास्ते में एक ऑटोरिक्शा दुर्घटना देखी और अपना काफिला रुकवाया। बताया गया कि उस सड़क से कई लोग गुजरे और ऑटोरिक्शा का एक्सीडेंट देखा, लेकिन कोई नहीं रुका। राहुल गांधी ने रुककर घायलों का हालचाल पूछा और मदद की।

Trending Videos



 
इसके बाद वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने जवाहर चौक पर ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें- MP Politics: ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे का शंखनाद, किसान महापंचायत के लिए कांग्रेस ने एमपी को क्यों चुना?
 
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में उन्हें चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलने से रोका गया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहली बार है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।
 
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश को बेच दिया। उनके इस बयान के बाद सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed