{"_id":"699c49ac781d4f2ff30a078c","slug":"bhopal-news-rahul-gandhi-and-mallikarjun-kharge-in-bhopal-tomorrow-kisan-mahachaupal-to-be-held-in-protest-a-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कल भोपाल में, ट्रेड डील के विरोध में होगी किसान महाचौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कल भोपाल में, ट्रेड डील के विरोध में होगी किसान महाचौपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
24 फरवरी को भोपाल के जवाहर चौक पर इंडो–यूएस व्यापार समझौते के विरोध में किसान महाचौपाल होगी। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होकर दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत और अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस बड़ा राजनीतिक संदेश देने जा रही है। जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल को पार्टी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व सीधे किसानों से संवाद करेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनसे पहले करीब 12 बजे पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता लगभग पौने दो बजे मंच पर पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे से सभा को संबोधित करेंगे।
जवाहर चौक अटल पथ पर होगा मुख्य कार्यक्रम
प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम का आयोजन जवाहर चौक अटल पथ पर किया जा रहा है। यहां दो विशाल डोम तैयार किए गए हैं और मंच पर लगभग 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस का दावा है कि महाचौपाल में करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे। प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को बसों के जरिए भोपाल लाया जा रहा है।
पूरा प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद
मंच पर राहुल गांधी और खरगे के साथ जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद-विधायक और सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इससे साफ है कि पार्टी इस आयोजन को प्रदेश में बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर पेश करना चाहती है।
यह भी पढ़ें-विधानसभा में 15 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पारित, मुख्य बजट पर चर्चा शुरू
राहुल गांधी का कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे: दिल्ली से प्रस्थान
दोपहर 1 बजे: भोपाल आगमन
दोपहर 2 बजे: जवाहर चौक पर महाचौपाल
शाम 4:15 बजे: दिल्ली वापसी
यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायकों का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रदर्शन, इस मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग
कार्यकर्ताओं में उत्साह
मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना स्वयं बस चलाकर कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिससे कार्यकर्ताओं के उत्साह को रेखांकित किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह महाचौपाल सिर्फ एक सभा नहीं बल्कि ट्रेड समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व सीधे किसानों के बीच अपनी बात रखेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X