सब्सक्राइब करें

Live

Rahul Gandhi in Bhopal Live: सभा स्थल पर पहुंच रही भारी भीड़, थोड़ी देर में राहुल-खरगे का भोपाल में होगा आगमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ। 

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live Updates Kisan Mahachaupal Trade Deal Mallikarjun Kharge Attend News in Hindi
भोपाल में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:20 PM, 24-Feb-2026

मंच पर 250 नेता, राहुल गांधी के इंतजार में जोशीला माहौल

सभा स्थल पर कांग्रेस नेताओं के भाषण जारी हैं। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मंच से कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर लगभग 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे फसलों के दाम प्रभावित होंगे और स्थानीय किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश से राहुल गांधी किसानों की आवाज बनकर इस मुद्दे का विरोध दर्ज कराएंगे और आने वाले समय में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

01:09 PM, 24-Feb-2026

ये पार्टी का कार्यक्रम: डिप्टी सीएम देवड़ा

01:05 PM, 24-Feb-2026

राहुल गांधी के दौरे पर सीएम का बयान

मध्य प्रदेश में किसान चौपाल के लिए आ रहे राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें रबी और खरीफ की फसलों की जानकारी भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 365 दिन किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर तक सीमित था और कांग्रेस शासन में किसानों के साथ अन्याय हुआ। सीएम ने दावा किया कि जितना काम 55 वर्षों में नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य उनकी सरकार ने डेढ़ वर्ष में कर दिया है।
12:49 PM, 24-Feb-2026

मुद्दे से अनजान दिखे कई लोग

भोपाल में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभा स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि, वहां मौजूद कई लोगों को यह स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं थी कि सभा किस मुद्दे को लेकर आयोजित की गई है।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, ताकि सभा की सभी कुर्सियां भरी रहें और भीड़ प्रभावशाली दिखाई दे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का मुख्य विषय ट्रेड डील और उससे किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है, लेकिन अधिकतर उपस्थित लोगों को इस विषय की विस्तृत जानकारी नहीं थी। फिर भी सभा में आए लोगों का कहना है कि यह किसानों से जुड़ा कार्यक्रम है और वे अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे हैं।

12:44 PM, 24-Feb-2026

कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह

12:37 PM, 24-Feb-2026

खरगे बोले- दबाव में आकर शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी

दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 24-Feb-2026

सभा स्थल पर पहुंचने लगी भीड़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे आज भोपाल में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे दोनों नेता सभा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। आयोजकों के अनुसार करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश से पहले जगह-जगह जांच की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। मंच से प्रदेश स्तर के नेता और स्थानीय पदाधिकारी अपने संबोधन दे रहे हैं।

11:39 AM, 24-Feb-2026

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें किसानों की बुनियादी परिभाषा तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी जानकारी नहीं है कि गेहूं की बाली कितनी बड़ी होती है। उन्हें फसलों के बारे में कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि जिसे यूरिया और खाद के उपयोग तक का पता न हो, वह किसानों के बीच आकर आखिर करेगा क्या।
10:42 AM, 24-Feb-2026

तीन दिन की तैयारी में लाखों लोग जुटेंगे: पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश के हर किसान को चाहे वह भाजपा की विचारधारा को एक्सेप्ट करता हो, लेकिन जो किसान खेती से जुड़ा है। उसे ये एहसास हो गया है कि नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर ट्रेड डील की है। उसी का असर है कि तीन दिन की तैयारी में लाखों लोग भोपाल आ रहे हैं। 21 फरवरी को यह तय हुआ कि 24 को भोपाल में चौपाल होगी। उसमें लाखों की तादाद में लोग आएंगे। भोपाल की सड़कें पट जाएंगी। ये अपने आप में मैसेज है कि ये ट्रेड डील देश विरोधी, किसान विरोधी है। 

10:02 AM, 24-Feb-2026

राहुल-खरगे के साथ मंच पर 250 नेता बैठेंगे

मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ करीब 250 नेता बैठेंगे। इनमें एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन पवन खेड़ा भी रहेंगे। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के सभी कांग्रेस विधायक, तीनों राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर और सभी 71 जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैठेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सीईसी मेंबर भी शामिल होंगे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed