सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banbhulpura railway land case: Supreme Court hearing today, police alert

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : सुप्रीम सुनवाई आज, पुलिस सतर्क; एसपी ने ड्रोन के जरिये निगरानी के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने थाने में मातहतों को ब्रीफ किया। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया।

Banbhulpura railway land case: Supreme Court hearing today, police alert
हल्द्वानी, बनभूलपुरा थाने में पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी सिटी मनोज कत्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुप्रीम सुनवाई है। पुलिस ने सुनवाई के बाद की स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने थाने में मातहतों को ब्रीफ किया। इसके बाद बनभूलपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। बता दें कि चार बार सुनवाई की तिथि आगे बढ़ चुकी है।

Trending Videos

रेलवे जमीन मामले में सुनवाई के लिए दिसंबर से चार बार तारीख बढ़ चुकी है। पहले 2 दिसंबर, फिर 10 दिसंबर, 16 दिसंबर और 3 फरवरी को प्रकरण में सुनवाई होनी थी। सुरक्षा की समीक्षा के लिए बनभूलपुरा पहुंचे एसपी सिटी ने एसओ दिनेश फर्त्याल को ड्रोन के जरिये निगरानी के अलावा पिकेट पर पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद एसपी सिटी ने छतरी चौराहा पर खड़ी लावारिस कार की जानकारी ली। उन्होंने लंबे समय से खड़े वाहन का चालान काटने के निर्देश दिए। यहां से वह गलियों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फाइनल प्रोसीडिंग नहीं है : सिद्दीकी

याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि मंगलवार को फाइनल प्रोसीडिंग नहीं है। अभी तो दोनों पक्षों को सुना जाना है। संभावना है कि इसमें एक या दो डेट लग सकती हैं। मामला कोर्ट में होने के कारण उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।

31 हिस्ट्रीशीटर में दो लापता

बनभूलपुरा थाने के रिकॉर्ड में 31 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दो हिस्ट्रीशीटर गायब हैं। 29 में से 12 को पुलिस ने थाने बुलाकर उनकी परेड कराई। शेष 17 पर पुलिस टीमों ने नजर बनाई है। थाना प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के साथ ही बनभूलपुरा कांड में जमानत पर छूटकर आए लोगों पर भी पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed