सब्सक्राइब करें

Live

Rahul Gandhi in Bhopal Live: सभा स्थल पर पहुंच रही भारी भीड़, थोड़ी देर में राहुल-खरगे का भोपाल में होगा आगमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ। 

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live Updates Kisan Mahachaupal Trade Deal Mallikarjun Kharge Attend News in Hindi
भोपाल में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:49 PM, 24-Feb-2026

कमलनाथ ने किया एक्स पर पोस्ट

02:34 PM, 24-Feb-2026

थोड़ी देर में पहुंचेंगे राहुल गांधी

थोड़ी ही देर में राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आदिवासी नेता और कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि आज राहुल गांधी पूरी ताकत के साथ भोपाल पहुंचे हैं और बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाना होगा। मरकाम ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर किया गया हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

02:12 PM, 24-Feb-2026

हर घर तक पहुंचेगा राहुल का संदेश: जयवर्धन सिंह

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रेड डील के बाद पहली बार राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की पोल खोलेंगे।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को गुड़ की खेती करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए और सभा में उनकी एक-एक बात को ध्यान से सुना जाए।

01:57 PM, 24-Feb-2026

विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तंज

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कृत्य करते हैं जो राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका आरोप है कि राहुल गांधी उन लोगों के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के नाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रार’, ‘हू’ का मतलब ‘हुड़दंग’ और ‘ल’ का मतलब ‘लफंगाई’ है। सारंग ने कहा कि रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी बन गए हैं।

AI समिट के विरोध को लेकर भी मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा उजागर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेसी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के मान-सम्मान को आघात पहुंचाने का काम करते हैं।

सारंग ने यह भी कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से चीन से चंदा लेने वाले लोग आज देशभक्ति की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति को लगातार गंदा करने का काम किया है।

किसानों के मुद्दे पर मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की स्थिति बद से बदतर है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने उन राज्यों का दौरा कर वहां के किसानों की वास्तविक स्थिति देखी है?

01:20 PM, 24-Feb-2026

मंच पर 250 नेता, राहुल गांधी के इंतजार में जोशीला माहौल

सभा स्थल पर कांग्रेस नेताओं के भाषण जारी हैं। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मंच से कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर लगभग 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे फसलों के दाम प्रभावित होंगे और स्थानीय किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश से राहुल गांधी किसानों की आवाज बनकर इस मुद्दे का विरोध दर्ज कराएंगे और आने वाले समय में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

01:09 PM, 24-Feb-2026

ये पार्टी का कार्यक्रम: डिप्टी सीएम देवड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 24-Feb-2026

राहुल गांधी के दौरे पर सीएम का बयान

मध्य प्रदेश में किसान चौपाल के लिए आ रहे राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें रबी और खरीफ की फसलों की जानकारी भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 365 दिन किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर तक सीमित था और कांग्रेस शासन में किसानों के साथ अन्याय हुआ। सीएम ने दावा किया कि जितना काम 55 वर्षों में नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य उनकी सरकार ने डेढ़ वर्ष में कर दिया है।
12:49 PM, 24-Feb-2026

मुद्दे से अनजान दिखे कई लोग

भोपाल में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभा स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि, वहां मौजूद कई लोगों को यह स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं थी कि सभा किस मुद्दे को लेकर आयोजित की गई है।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, ताकि सभा की सभी कुर्सियां भरी रहें और भीड़ प्रभावशाली दिखाई दे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का मुख्य विषय ट्रेड डील और उससे किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है, लेकिन अधिकतर उपस्थित लोगों को इस विषय की विस्तृत जानकारी नहीं थी। फिर भी सभा में आए लोगों का कहना है कि यह किसानों से जुड़ा कार्यक्रम है और वे अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे हैं।

12:44 PM, 24-Feb-2026

कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह

12:37 PM, 24-Feb-2026

खरगे बोले- दबाव में आकर शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी

दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed