सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence towards UP Board copies

UP Board: बोर्ड की कॉपियां स्कूटी पर छोड़ दुकान पर चाय पीते रहे कर्मी, कपड़े में लपेटकर जमा करने गए कर्मचारी

इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्मचारी कॉपियों को किसी सुरक्षित वाहन में ले जाने के बजाय कपड़े में लपेटकर पैदल ही संकलन केंद्र तक पहुंचे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Negligence towards UP Board copies
कपड़े और हाथ में यूपी बोर्ड की कॉपियां ले जाते, स्कूटी पर कॉपियां - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। 23 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्र को संकलन केंद्र से ले जा रहे कर्मी कॉपियों को स्कूटर पर रखकर दुकान पर चाय पीने लगे। इस दौरान स्कूटर के पास कोई नहीं था। ऐसे में कॉपियां चोरी हो सकती थी या इसमें कोई गड़बड़ी हो सकती थी।

Trending Videos


दोपहर 1:20 बजे नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र से शिक्षा-कर्मी कॉपियां और प्रश्नपत्र लाकर अपनी स्कूटर पर रखकर पास की दुकान पर चाय पीने चले गए। उस वक्त स्कूटर के आसपास कोई नहीं था। दोपहर 1:40 बजे एक कर्मचारी बाइक से हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा की कॉपियां लेकर पहुंचा। कॉपियां कपड़े के टुकड़े से बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का हालइसी तरह दोपहर 1:58 बजे कर्मचारी कॉपियों को किसी सुरक्षित वाहन में ले जाने के बजाय कपड़े में लपेटकर पैदल ही संकलन केंद्र तक पहुंचे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि कॉपियों और प्रश्नपत्रों को लाने और ले जाने में सुरक्षा की अनदेखी की गई है। इसकी गोपनीयता बरकरार रखनी चाहिए। जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा पर एसटीएफ की नजर

यूपी बोर्ड परीक्षा पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नजर है। एसटीएफ परीक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों और लापरवाही की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की जा सकती है। नियमों के अनुसार प्रश्नपत्र और कॉपियों के परिवहन के दौरान सुरक्षित वाहन, जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed