सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Chamiyana Hospital A dog was seen roaming around with a human leg in its mouth

Shimla News: लापरवाही के हाल, मुंह में इंसानी टांग लेकर घूम रहा था कुत्ता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के चमियाना अस्पताल परिसर में एक कुत्ता इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता दिखा। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Chamiyana Hospital A dog was seen roaming around with a human leg in its mouth
इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाना के परिसर में एक कुत्ता इंसान की टांग को लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। लापरवाही के इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने सफाई के सुपरवाइजर से जवाब तलब किया है। ये इंसानी टांग अस्पताल में की गयी एम्प्यूटशन के बाद मेडिकल वेस्ट में रखी गई थी। बता दें कि अस्पताल के स्तर पर यह घोर लापरवाही है। काटी गई टांग को ठिकाने लगाने की व्यवस्था होती है। बताया जा रहा है कि जहां अंग को रखा गया था, उसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया था। वहीं, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos



एआईएमएस अस्पताल प्रशासन ने वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और घटना को गंभीरता से देखने की बात कही। वहीं, पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन द्वारा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लीलावती, नोडल ऑफिसर बायो मेडिकल वेस्ट  राजेश वर्मा और मैट्रन लीला बोध की एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है, ताकि मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके, जिम्मेदारी तय की जा सके और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए कमियों की पहचान की जा सके। कमेटी आज शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed