सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Advice to students preparing for board exams, solve MCQ questions before 15 minutes

हिमाचल: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह, एमसीक्यू प्रश्न 15 मिनट से पहले कर लें हल

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। इसी बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनेड में तैनात फिजिक्स के प्रवक्ता विनीत ने विद्यार्थियों को कई जरूरी टिप्स दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Himachal Advice to students preparing for board exams, solve MCQ questions before 15 minutes
सांकेतिक तस्वीर/प्रवक्ता विनीत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और चिंता दोनों है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनेड (धर्मशाला) में तैनात फिजिक्स के प्रवक्ता विनीत ने बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी और प्रभावी समय प्रबंधन को लेकर विद्यार्थियों को सुझाव दिए हैं।

Trending Videos


विनीत ने कहा कि प्रश्नपत्र हल करते समय सबसे पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। जिस खंड से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं या जिसमें विद्यार्थी स्वयं को अधिक आत्मविश्वासी महसूस करते हैं, उसे पहले हल करना बेहतर रहता है। इससे समय की बचत होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से एमसीक्यू (बहुविकल्पीय) प्रश्नों को लेकर सलाह दी कि इन्हें हल करने में 15 मिनट से अधिक समय न लें। यदि किसी प्रश्न में संदेह हो तो उसे चिहह्नि कर आगे बढ़ें और अंत में शेष समय में उस पर दोबारा विचार करें। उन्होंने बताया कि लघु उत्तरीय प्रश्नों के लिए लगभग 35 मिनट और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए करीब 60 मिनट का समय निर्धारित करना एक बेहतर रणनीति हो सकती है। केस स्टडी आधारित प्रश्नों को भी ध्यान से पढ़कर तथ्यों के आधार पर उत्तर देना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरी और स्पष्ट लिखावट रखें। उत्तर बिंदुवार लिखें और आवश्यकता होने पर आरेख (डायग्राम) कर समझाएं। इससे परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

परीक्षा के बीच घबराहट से बचें
उन्होंने सलाह दी कि परीक्षा से पूर्व सभी महत्वपूर्ण सूत्रों और अवधारणाओं का पुनरावलोकन अवश्य करें। परीक्षा के दौरान घबराहट से बचें। खुद पर आत्मविश्वास रखें। सही समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed