MP: ऑटोरिक्शा हादसा देख रुक गए राहुल गांधी, घायलों का हालचाल पूछा... की मदद; भोपाल के लिए हो रहे थे रवाना
Bhopal News: भोपाल जाते समय राहुल गांधी ने सड़क हादसे में घायलों की मदद की। इसके बाद किसान महाचौपाल में उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया और आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें बोलने से रोका गया तथा पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया।
विस्तार
भोपाल के लिए रवाना हो रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रास्ते में एक ऑटोरिक्शा दुर्घटना देखी और अपना काफिला रुकवाया। बताया गया कि उस सड़क से कई लोग गुजरे और ऑटोरिक्शा का एक्सीडेंट देखा, लेकिन कोई नहीं रुका। राहुल गांधी ने रुककर घायलों का हालचाल पूछा और मदद की।
इसके बाद वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने जवाहर चौक पर ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद हैं।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi meets an injured autorickshaw driver on his way as he leaves from his residence for Bhopal. pic.twitter.com/THDcq9POEz
— ANI (@ANI) February 24, 2026
पढ़ें- MP Politics: ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे का शंखनाद, किसान महापंचायत के लिए कांग्रेस ने एमपी को क्यों चुना?
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में उन्हें चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलने से रोका गया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहली बार है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश को बेच दिया। उनके इस बयान के बाद सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X