{"_id":"699d5747c62a3365d605ae1c","slug":"shimla-news-chamiyana-hospital-a-dog-was-seen-roaming-around-with-a-human-leg-in-its-mouth-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लापरवाही के हाल, मुंह में इंसानी टांग लेकर घूम रहा था कुत्ता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लापरवाही के हाल, मुंह में इंसानी टांग लेकर घूम रहा था कुत्ता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला के चमियाना अस्पताल परिसर में एक कुत्ता इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता दिखा। पढ़ें पूरी खबर...
इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता कुत्ता।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाना के परिसर में एक कुत्ता इंसान की टांग को लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। लापरवाही के इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने सफाई के सुपरवाइजर से जवाब तलब किया है। ये इंसानी टांग अस्पताल में की गयी एम्प्यूटशन के बाद मेडिकल वेस्ट में रखी गई थी। बता दें कि अस्पताल के स्तर पर यह घोर लापरवाही है। काटी गई टांग को ठिकाने लगाने की व्यवस्था होती है। बताया जा रहा है कि जहां अंग को रखा गया था, उसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया था। वहीं, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
एआईएमएस अस्पताल प्रशासन ने वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और घटना को गंभीरता से देखने की बात कही। वहीं, पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन द्वारा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लीलावती, नोडल ऑफिसर बायो मेडिकल वेस्ट राजेश वर्मा और मैट्रन लीला बोध की एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है, ताकि मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके, जिम्मेदारी तय की जा सके और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए कमियों की पहचान की जा सके। कमेटी आज शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन