सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan palm civet head stuck in a plastic jar rescued by author Stephen Alter Mussoorie Uttarakhand news

Mussoorie: हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंसा, लेखक स्टीफन ऑल्टर की पड़ी नजर, तो निकाला सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी में खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा प्रकृति और वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंस गया। लेखक की नजर पड़ी तो  उन्होंने बमुश्किल उसे सुरक्षित निकाला।

Himalayan palm civet head stuck in a plastic jar rescued by author Stephen Alter Mussoorie Uttarakhand news
हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मसूरी बाटाघाट में एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर एक प्लास्टिक जार में फंस गया। वह बचने के लिए इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान अंग्रेजी लेखक स्टीफन ऑल्टर की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने किसी तरह हिमालयन पाम सिवेट का सिर जार से निकाला।

Trending Videos

मसूरी में खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा प्रकृति और वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण सोमवार को जबरखेत नेचर रिजर्व के पास बाटाघाट में देखने को मिला है। यहां कूड़े में खाने की तलाश में आए एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार के अंदर फंस गया। पाम सिवेट इससे बचने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। स्टीफन ऑल्टर ने बताया कि वह रोज की तरह घूमने निकले थे। तभी उनकी नजर पाम सिवेट पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar: दुगड्डा में हाईवे पर हादसा; ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत, खेलकर लौट रहा था घर

जब पाम सिवेट थककर बैठ गया तो वह चुपके से उसके पास पहुंचे और पाम सिवेट को जार से मुक्त कराया। इसके बाद वह जंगल में चला गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जगह-जगह फेंका गया कूड़ा न केवल गंदगी फैलाता है बल्कि वन्यजीवों के लिए भी घातक हो रहा है। लोगों को समझना चाहिए कि प्लास्टिक कचरा एक खतरा भी है। इसे खुले में नहीं फेंकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed