सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Four wheels of Nanda Devi Express derailed at Dehradun railway station, causing chaos

Dehrdun: दून रेलवे स्टेशन पर नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिये पटरी से उतरे, मची अफरा तफरी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर की ओर से लोको पायलट को सही जानकारी न दिए जाने से ट्रेन दीवार से टकरा गई।

Dehradun: Four wheels of Nanda Devi Express derailed at Dehradun railway station, causing chaos
ट्रेन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब ट्रेन दीवार से टकरा गई। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंडल से कई अधिकारी देहरादून पहुंच गए, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर की ओर से लोको पायलट को सही जानकारी न दिए जाने से ट्रेन दीवार से टकरा गई। लोको पायलट स्थिति को संभालता तब तक कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे ने घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद मंडल से अधिकारियों को जांच के लिए भेजा है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि इसमें शंटिंग मास्टर के नशे में होने की भी बात सामने आयी है। वह लोको पायलट को नहीं बता पाया कि पीछे कितनी जगह है, ऐसे में लोको पायलट ट्रेन को नहीं रोक सका। कोच को लिफ्ट करने के लिए देर रात तक मशक्कत जारी रही।

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड: देहरादून को सुरक्षित मानकर बनाया ठिकाना, यही बेफिक्री बनी जानलेवा, ऐसे हुई हत्या

घटना से कई ट्रेनें प्रभावित
देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मसूरी एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। घटना के बाद पटरी से उतरे ट्रेन के कोच को लिफ्ट करने के लिए हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन को बुलाया गया। ऐसे में देहरादून से चलने वाली ट्रेनों को रोकना पड़ा। उन्हें तभी ग्रीन सिग्नल दिया गया जब स्पेशल ट्रेन देहरादून पहुंच गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed