{"_id":"699cbd26c4fa93c414049dc1","slug":"people-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-dehradun-news-c-5-1-drn1031-908271-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राजमार्ग ठीक करने के कार्य की सुस्त गति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राजमार्ग ठीक करने के कार्य की सुस्त गति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए को ठीक करने की सुस्त गति पर लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है एनएच के बंद होने से व्यवसाय ठप हो गया है। साथ ही आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन मार्ग ठीक करने में विभाग की कार्यप्रणाली बेहद सुस्त है।
गत 12 फरवरी को अवैध खनन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए मसूरी के कैंपटी रोड पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे यातायात पूरी तरह से ठप है। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही भी बंद हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप है। रूपचंद ने बताया कि एनएच को ठीक करने में विभाग की कार्यप्रणाली बेहद सुस्त है। स्कूली छात्रों को भी परेशानी हो रही है। यमुनाघाटी जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। एलबीएस अकादमी में आने वाले वीआईपी को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सभासद पंकज खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य तेज गति से होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एनएच 707 ए के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि राजमार्ग का कार्य सुस्त गति से चल रहा है ऐसी सूचना मिली है। कार्य तेज करने के लिए संबंधित को कड़े निर्देश दिए गए हैं। मार्च के प्रथम सप्ताह तक सड़क पर आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X