{"_id":"699d83fd798343f89a004172","slug":"video-demand-for-holding-animal-exhibition-in-holi-fair-farmers-submitted-demand-letter-to-deputy-commissioner-hamirpur-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: होली मेला में पशु प्रदर्शनी लगाने की मांग, किसानों ने उपायुक्त हमीरपुर को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: होली मेला में पशु प्रदर्शनी लगाने की मांग, किसानों ने उपायुक्त हमीरपुर को सौंपा मांग पत्र
राष्ट्रीय होली मेला सुजानपुर में पशु प्रदर्शनी न लगाए जाने से किसान आहत हैं। किसानों ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से पशु प्रदर्शनी लगाने की मांग रखी। इस बारे किसानों ने हिमाचल प्रदेश प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मस एसोसिएशन के बैनर तले एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। एसोसिएशन के महासचिव रंजन शर्मा, राज्य संयोजक अनमोल परमार, अनिल कुमार, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र कुमार, रजत शर्मा आदि ने बताया कि हर त्योहार और मेला किसानों से जुड़ा है। हमारे बुजुर्ग मेले में पशु खरीदने जाते थे। पशुपालकों ने अपने पशुओं को प्रदर्शनी के लिए तैयार किया है। सरकार और प्रशासन उन्नत किसानों, पशुपालकों को उत्साहित करे। भयंकर बेरोजगारी के दौर में डेयरी फार्मिंग एक बेहतर रोजगार के विकल्प के रूप में उभरा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि ऐसोसिएशन की मांग पर पुन: विचार किया जाए और सुजानपुर मेले में पशु प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर लवली कुमार, कमल कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।