{"_id":"699d8e80862416bbbc0f3035","slug":"video-inter-departmental-cricket-competition-organized-in-government-college-bhoranj-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने किया। विजय ठाकुर ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के विकास के साथ आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहित करती है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीए तथा बीसीए (प्रथम सेमेस्टर) की टीमों के मध्य खेला गया। बीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 141 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए की टीम 75 रन ही बना सकी और 21 रनों से मुकाबला हार गई। बीए टीम के खिलाड़ी बंटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में बीएससी की टीम ने बीसीए (द्वितीय सेमेस्टर) की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।