{"_id":"699c428758004fce0c0b569e","slug":"road-safety-is-not-only-the-responsibility-of-drivers-but-of-the-entire-society-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-184526-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा चालकों की ही नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा चालकों की ही नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : सोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान एवं जागरूकता रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से व्याख्यान एवं जागरूकता रैली निकाली गई। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने किया।
उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा केवल चालकों की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्याख्यान में पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।उन्होंने कहा कि सड़क पर होने वाली कई दुर्घटनाओं के कारण कभी-कभी अविवेकी या लापरवाह व्यवहार, सड़क संकेतों और नियमों की जानकारी न होना और नशे में वाहन चलाना होता है।
उन्होंने युवाओं को सही लाइसेंस प्रणाली और पूर्ण प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन जागरूकता रैली के साथ हुआ। रैली मुख्यद्वार से शिव मंदिर चौक तक निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने नारे लगाकर आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. दिनेश, डॉ. मुकुल, विनोद, अपूर्वा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos