Live
Bihar Vidhan Sabha Live: सीएम नीतीश के मंत्री बोले- नहीं हटेगी शराबबंदी; जानिए विपक्ष ने क्यों प्रदर्शन किया?
{"_id":"699d459f8920782f810644de","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-update-bihar-budget-session-rjd-protest-cm-nitish-kumar-ruckus-legislative-council-2026-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: सीएम नीतीश के मंत्री बोले- नहीं हटेगी शराबबंदी; जानिए विपक्ष ने क्यों प्रदर्शन किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live: बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन के विधायक हमलावर दिखे। सदन के बाहर गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर प्रदर्शन किया। सदन के अंदर चौकीदार-दफदार संघ के सदस्यों की पिटाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और विपक्ष के विधायकों को काफी कुछ सुना दिया।
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:40 PM, 24-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: शराबबंदी पर विजय चौधरी ने क्या कहा?
शराबबंदी की समीक्षा या हटाने की बात पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू ही रहेगा। जो लोग घाटे की बात कह रहे हैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि सीएम नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी लागू किया था, तब उन्होंने राजस्व घाटा का आकलन कर लिया था। सरकार ने सारी बातों को ध्यान में रखते हुए ही इस कानून को लाया था।12:37 PM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए भाजपा विधायक ने क्या मांगा?
भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के करोड़ों हिन्दू तीर्थयात्रियों के ठहराव के लिए पटना में कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार से मांग है कि वह हज भवन की तर्ज पर बिहार के हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए एक भवन का निर्माण करवाए।12:17 PM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: ऐसा करने वाले प्राइवेट बस मालिकों पर कार्रवाई करेगी सरकार
बिहार में पिंक बस के परिचालन में प्राइवेट बसों के मालिक और अन्य लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न करने के सवाल पर परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार ने यह माना है कि पिंक और अन्य सरकारी बसों के परिचालन में प्राइवेट बस मालिक और अन्य लोग बाधा उत्पन्न करते हेैं। बस स्टैंड के बाहर प्राइवेट बस लगाकर वह सारा पैसेंजर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देश दिया गया है कि वह डीएम और एसपी के साथ समीक्षा करें। जो प्राइवेट बस मालिक ऐसा करते हुए पाएं जाएं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करे। सरकार इस मुद्दे पर काफी गंभीर है।11:53 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जानिए मंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सोमवार को दफादार-चौकीदार संघ की ओर से प्रदर्शन किया गया। सरकार ने उन्हें प्रदर्शन करने दिया। अगर सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो प्रदर्शन को रोक देती। इसलिए विपक्ष का आरोप गलत है। जहांं तक चौकीदार-दफादार की बात है तो उनकी सेवा शर्तों पर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो निर्णय लिए गए हैं, वह ऐतिहासिक है। किसी संगठन को लोक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लोगों को परेशानी हुई। इसलिए कार्रवाई हुई। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसी पर अन्याय नहीं करती है। चौकीदारों के संबंध जितना बड़ा ऐतिहासिक निर्णय एनडीए सरकार ने लिया है, उतना किसी ने नहीं लिया।11:40 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सीएम नीतीश के सामने विपक्ष की नारेबाजी
सीएम नीतीश कुमार की बातें सुनकर विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि कहा कि जो सदन में गड़बड़ करे, उसे बाहर कर दीजिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सभी विधायक हंगामा करने लगे। विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। "नीतीश सरकार होश में आओ और नीतीश सरकार हाय हाय" का नारा लगाने लगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने दफादार और चौकीदार संघ मामले पर विपक्ष के सवाल का जवाब दिया।11:26 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सीएम नीतीश बोले- आपलोग गड़बड़ करते थे
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि फालतू बात मत कीजिए। आपलोगों की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पहले तो लोग शाम को घर से बाहर निकलने से डरते थे। आपलोग गड़बड़ करते थे इसलिए आपलोगों को छोड़ दिए। आपकी सरकार ने कोई काम ही नहीं किया। अब आप जानते हैं कि बिहार कितना आगे बढ़ गया है। इसलिए फालतू बात मत कीजिए। बिना मतलब का प्रदर्शन मत कीजिए। आपलोग जो भी बात कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। आप अपनी संख्या की बात कीजिए न।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष को कहा- एनडीए सरकार सब दिन रहेगी
संसदीय कार्य मंत्री ने उन्हें टोकते हुए कहा कि अगर सरकार नहीं चलेगी तो दफादार और चौकीदार संघ की बात कौन सुनेगा? विपक्ष फिर नारेबाजी करने लगा। सीएम नीतीश कुमार अचानक खड़े हो गए। उन्होंने विपक्ष से कहा कि आपलोग क्या बोल रहे हैं कि यह सरकार नहीं चलेगी? सरकार सब दिन रहेगी। आप लोग अब कितना हो गए? कितनी कम संख्या हो गई आपलोगों की? हमलोगों की संख्या भी देख लीजिए।11:05 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष ने कहा- "लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी"
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष ने दफादार और चौकीदार संघ के सदस्यों की पिटाई के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछा। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्मम तरीके से दफादारों और चौकीदारों को पीटा गया। इसके बाद विपक्ष के विधायक "लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी" का नारा लगाने लगे।10:48 AM, 24-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने गृह मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप
विपक्ष के विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भी प्रदर्शन किया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह आग लगाने आ रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं। उनका काम ही यही है, जहां चुनाव होता है पहुंच जाते हैं। बिहार में कोई घुसपैठियां नहीं है। बिहार की जनता भाजपा वालों की साजिश नाकाम कर देगी। कोई फायदा नहीं होने वाला है।
10:40 AM, 24-Feb-2026