{"_id":"699d6053267b68f1730f6b14","slug":"video-upcl-director-operations-held-a-meeting-with-officials-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: यूपीसीएल के निदेशक परिचालन ने अधिकारियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: यूपीसीएल के निदेशक परिचालन ने अधिकारियों संग की बैठक
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:54 PM IST
Link Copied
काशीपुर में मार्च माह के अंत तक शत प्रतिशत राजस्व की वसूली की जाये, बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध किया जाए और सभी से हर साल में वसूली की जाए। यह निर्देश यूपीसीएल के निदेशक परिचालन ने काशीपुर ऊर्जा निगम कार्यालय में बैठक के दौरान यूपीसीएल के अधिकारियों के साथ को दिए। निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बैठक में अधिकारियों से काशीपुर में राजस्व के टारगेट की जानकारी दी। बड़े और छोटे ऐसे उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है। हर हाल में मार्च माह के अंत तक बकाएदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक परिचालन ने बताया कि मार्च माह के अंत तक शत प्रतिशत राजस्व वसूली, उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने को कहा गया है। सरकारी कार्यालयों के बकाये बिजली बिल मार्च माह में आ जाते हैं और उद्योग इंडस्ट्री भी समय से बिल का भुगतान कर रहे हैं। वहीं, ओटीसी (वन टाइम स्टेलमेंट) योजना प्रदेश में लागू नहीं है। सरकार की ओर से हिमालयी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट पर सब्सिडी दी जा रही है। एक किलोवाट कनेक्शन उपभोक्ताओं को 100 यूनिट पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। बैठक में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता आरएस गुंजियाल, अधीक्षण अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता काशीपुर अजीत यादव, अधिशासी अभियंता बाजपुर विवेक कांडपाल, डिप्टी सीओ मनोज सक्सेना सहित काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के एसडीओ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।