{"_id":"699ca553e0e69665910d6c46","slug":"the-workers-staged-a-protest-by-boycotting-work-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139608-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया जमकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया जमकर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल और महिला कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट व अभद्रता के विरोध में काशीपुर के शिक्षा विभाग के कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जमकर प्रदर्शन किया।
मंडलीय अध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक और सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार दो दिन तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। यदि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहां पर सत्येंद्र सिंह सजवान, अनंत पाल सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, तेजस्विनी शर्मा, पूजा सोनी, मालती देवी, अंकिता सिंह, विशाल चौहान, आशा गोस्वामी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X