सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Governor Gurmeet Singh inaugurated the four-day inter-university sports competitions at Pantnagar University

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंतनगर विवि में चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:54 PM IST
Governor Gurmeet Singh inaugurated the four-day inter-university sports competitions at Pantnagar University
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंतनगर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का दीप और मशाल प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्टीवेंसन स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाशक्ति, अनुशासन, संकल्प और राष्ट्रभावना का उत्सव है। राज्यपाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। मैदान में जो अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित होती है, वही आगे चलकर राष्ट्र प्रथम की चेतना को सुदृढ़ करती है। जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है, तो वह केवल स्वयं का नहीं, बल्कि अपने राज्य और अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समग्र विकास करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों को मुख्यधारा में स्थान देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह महोत्सव उसी भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा फिट युवा, सशक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हमारे विश्वविद्यालय खेलों को प्राथमिकता देंगे। कहा, जो युवा खेल के मैदान में पसीना बहाता है, वह जीवन में कभी गलत दिशा की ओर नहीं जाता। आज समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती नशे की प्रवृत्ति है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल है। खेल ऊर्जा देता है, आत्मविश्वास देता है और जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है। जब बेटियां खेल में आगे बढ़ती हैं, तब समाज की सोच नहीं, राष्ट्र की दिशा बदलती है। राज्यपाल ले कहा कि आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें- स्वस्थ तन की शक्ति के साथ, दृढ़ मन की अडिगता के साथ और अटूट राष्ट्रभक्ति की ज्योति के साथ, हम फिट उत्तराखंड का निर्माण करेंगे, सशक्त भारत का सृजन करेंगे और विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करेंगे। इस दौरान कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. डीएस रावत, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ दीपा विनय, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसपी जितेन्द्र चौधरी, निदेशक प्रशासन बीएस चलाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित विवि के डीन, डायरेक्टर, कोच, निर्णायक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन में धूल उड़ने पर विवाद: मजदूर पर फावड़े और बेल्ट से हमला, पिता-पुत्र पर पुलिस ने किया केस दर्ज

24 Feb 2026

लखनऊ: बेटे ने की थी बाप की हत्या, इस हालत में दिखे थे घर के हालात

24 Feb 2026

Ujjain: फाल्गुन सप्तमी पर बाबा महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन, जयघोष से गूंजा महाकाल मंदिर परिसर

24 Feb 2026

Bihar News: पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल

24 Feb 2026

Meerut: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग, छह की मौत

24 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: राजस्थान से आने वाले धूल के कणों का डाटा किया जाएगा एकत्रित

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई भजन संध्या, मिश्रा बंधुओं ने बांधा समां; झूमे विदेशी पर्यटक

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: स्नेह मिलन समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित

23 Feb 2026

VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’

23 Feb 2026

VIDEO: भारतीय वैश्य महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

23 Feb 2026

अलीगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन में झूमे भक्त

23 Feb 2026

VIDEO: संत गाडगे महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

23 Feb 2026

Ujjain News: अघोरी बाबा की चेतावनी से उड़े प्रशासन के होश, कहा- महायज्ञ की अनुमति नहीं दी तो बन जाऊंगा मुस्लिम

23 Feb 2026

सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाया फटा टैंट, फर्म ब्लैक लिस्टेड

23 Feb 2026

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हादसा: 35 यात्री मामूली इलाज के बाद सुरक्षित बिहार भेजे गए

23 Feb 2026

झांसी: दलदली जमीन में दे दिया पट्टा, सड़क किनारे गुजर-बसर को मजबूर परिवार

23 Feb 2026

VIDEO: परीक्षा केंद्र के बाहर खेत में लिखी जा रही थीं उत्तर पुस्तिकाएं, एसटीएफ ने छह सॉल्वर दबोचे

23 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामे और रस्साकसी के बीच भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा

23 Feb 2026

VIDEO: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

23 Feb 2026

अलीगढ़ में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने किया 15 वर-वधुओं का विवाह

23 Feb 2026

ढाबे से हो रही शराब की बिक्री, वीडियो वायरल, मोंठ कोतवाली इलाके का मामला

23 Feb 2026

ललितपुर के तालबेहट में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

23 Feb 2026

कानपुर: मूलगंज में सजा होली बाजार, त्रिशूल, गदा, हथोड़े के आकार की पिचकारी

23 Feb 2026

कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी

23 Feb 2026

कानपुर: आठ बीघा जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की

23 Feb 2026

'कोई भी अपने बच्चे का नाम पप्पू नहीं रखना चाहता, Amar Ujala से बोले Avinash Gehlot

23 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर नया शिवली रोड मकान के आगे जलभराव, बीमारियों का खतरा

23 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर पड़े कूड़े पर लगा दी आग, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी के नया मंदिर रोड के पास लगा कूड़े का अंबार

23 Feb 2026

कानपुर: खुले नाले में गिरकर लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार

23 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed