सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ayushman card service stopped in Kashipur hospital, patients again in trouble

Udham Singh Nagar News: काशीपुर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड सेवा बंद, मरीजों को फिर परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card service stopped in Kashipur hospital, patients again in trouble
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड बनाने वाली कंपनी ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के लिए पर्याप्त केस नहीं मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे मरीजों को फिर परेशानी हो रही है।
Trending Videos


कोरोनाकाल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में एक निजी कर्मचारी तैनात कर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू की थी। यह सेवा मार्च 2025 में बंद हो गई थी, सात महीने बाद नवंबर में दोबारा शुरू हुई। ग्राम मसवासी निवासी संजीव मौर्य को राइटर कंपनी के तहत आयुष्मान मित्र के रूप में तैनात किया गया था। शुरुआत में प्रतिदिन तीन-चार आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बन रहे थे। बाद में केसों की संख्या अचानक कम होने लगी। संजीव ने बताया कि अब महीने में केवल 10-15 केस ही मिल रहे थे। सर्जन होने के बावजूद केसों की कमी बनी रही। इसी कारण कंपनी ने अस्पताल से अपनी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड क्यों बनने बंद हुए हैं इसकी जानकारी ली जाएगी। अनुबंधित कंपनी के समन्वयक से फिर से आयुष्मान मित्र की तैनाती कर मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed