सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Singer Atul Pandit brother attacked

Aligarh: सिंगर अतुल पंडित के भाई पर हमला, लाठी-रॉड से पीटा, दोनों हाथ में फ्रैक्चर और सिर में भी आई गंभीर चोट

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगर अतुल पंडित का छोटा भाई आलोक अपने किसी परिचित को देखने क्वार्सी चौराहे के अस्पताल में आए थे। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे देखकर साथी संग वापस जा रहे थे। तभी दीनदयाल अस्पताल के सामने पहले से बैठे चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया।

Singer Atul Pandit brother attacked
घायल आलोक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी चौराहे के पास दीनदयाल अस्पताल के सामने 23 फरवरी दोपहर चर्चित सिंगर अतुल पंडित के भाई आलोक पर आरोपियों ने हमला कर दिया गया। घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों व रॉड से बेरहमी से पीटा। इस हमले में आलोक के दोनों हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सिर में भी गंभीर चोट आई है। घायल को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


एटा चुंगी गोविंद नगर के रहने वाले स्टेज सिंगर अतुल पंडित का छोटा भाई आलोक दोपहर में अपने किसी परिचित को देखने क्वार्सी चौराहे के अस्पताल में आए थे। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे देखकर साथी संग वापस जा रहे थे। तभी दीनदयाल अस्पताल के सामने पहले से बैठे चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया। अचानक से हमला होने पर उसका साथी स्कूटी छोड़कर चिल्लाता हुआ भागा, जबकि आलोक घिर गए। काफी देर तक हमलावर उन्हें पीटते रहे। राहगीरों व आसपास के दुकानदारों के एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने घायल को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। यहां खबर पर परिजन भी आ गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आलोक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में उपचार चल रहा है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार आलोक का इन लोगों से पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। बदले की भावना से उसे घेरकर पीटा गया है। इस मामले में देवी नगला के सोनू, सहदेव आदि को नामजद करते हुए तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed