सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Finance Minister Choudhary left for budget after applying a tilak of soil, performed puja at Raipur residence

CG Budget: माटी का तिलक लगाकर बजट के लिए रवाना हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर निवास में की पूजा-अर्चना

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक भावनात्मक और सांस्कृतिक तस्वीर देखने को मिली। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर विधानसभा के लिए विदा किया।

Finance Minister Choudhary left for budget after applying a tilak of soil, performed puja at Raipur residence
माटी का तिलक लगाकर बजट के लिए रवाना हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक भावनात्मक और सांस्कृतिक तस्वीर देखने को मिली। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर विधानसभा के लिए विदा किया। इस पारंपरिक अंदाज ने बजट दिवस को एक विशेष सांस्कृतिक रंग दे दिया।
Trending Videos


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 प्रस्तुत करने से पूर्व, बजट पर हस्ताक्षर किये। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व, नवीन विधानसभा की पवित्र सीढ़ियों को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बजट पेश करने के लिए घर से निकलने से पहले रायपुर स्थित अपने निवास पर मंत्री दंपति ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधिवत मंत्रोच्चार और प्रार्थना के साथ प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और सफल बजट प्रस्तुति की कामना की गई। इसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना हुए, जहां वे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने वाले हैं।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बार अपना तीसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। पहले वे ‘GYAN’ और ‘GATI’ थीम पर आधारित बजट प्रस्तुत कर चुके हैं। ऐसे में इस बार के बजट को लेकर भी जनता और राजनीतिक विश्लेषकों में उत्सुकता बनी हुई है।

नए विधानसभा भवन में पेश होने जा रहे इस बजट से प्रदेश के विकास, बुनियादी ढांचे, युवाओं के रोजगार और किसानों से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। बजट से पहले की यह पारंपरिक पूजा-अर्चना प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक परंपराओं का एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed