सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tyson took the first bullet from the terrorists.

'वह लड़खड़ाया, रुका नहीं': पहली गोली टायसन ने झेली, फिर ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों की साजिश रही नाकाम

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 24 Feb 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के खोजी कुत्ते टायसन ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया और मुठभेड़ में पहली गोली खुद खाकर जवानों की रक्षा की। फैंटम और केंट की तरह टायसन की बहादुरी ने एक बार फिर साबित किया कि सेना के ये मूक प्रहरी हर ऑपरेशन की बड़ी ताकत हैं।

Tyson took the first bullet from the terrorists.
टायसन - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के जांबाज जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्तों की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है।किश्तवाड़ में ऑपरेशन के दौरान टायसन की भूमिका अहम रही। आतंकियों के ठिकाने का सटीक पता इसी बहादुर श्वान ने लगाया था और मुठभेड़ शुरू होते ही आतंकियों की पहली गोली भी टायसन ने ही खाई।

Trending Videos


किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहला मौका नहीं है जब सेना के इन मूक प्रहरियों ने ऑपरेशनों में अपनी जान पर खेलकर जवानों की मदद की है। सेना के श्वानों ने देश के लिए पहले भी अपना खून बहाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tyson took the first bullet from the terrorists.
सेना का डॉग फैंटम का बलिदान - फोटो : अमर उजाला

28 अक्तूबर 2024 को अखनूर सेक्टर में एक आतंकरोधी ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी में खोजी कुत्ते फैंटम ने देश के लिए शहादत दी थी।

Tyson took the first bullet from the terrorists.
फीमेल लेब्राडोर केंट - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर 2023 में राजोरी में एक मुठभेड़ के दौरान फीमेल लेब्राडोर केंट ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया था। आतंकियों का पीछा करते हुए केंट ही ऑपरेशन को लीड कर रही थी तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई और अपने हैंडलर को बचाने के लिए केंट ने खुद गोली खाकर अपनी जान दे दी। इन बेजुबान योद्धाओं की बहादुरी और वफादारी सेना के हर ऑपरेशन की एक बड़ी ताकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed