सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldiers celebrate the success of Operation Trashi; video goes viral on social media

ऑपरेशन त्राशी सफल: न दिन देखा न रात, आतंकी सैफुल्लाह को उड़ाने के बाद जवानों का जोश हाई, लगे बजरंगबली के नारे

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 24 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार


किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर सैफुल्लाह और उसके दो साथियों को 36 दिन की घेराबंदी के बाद मार गिराया। इस बड़ी सफलता के बाद 26 आरआर के जवानों ने बजरंगबली और अपनी बटालियन के जयकारों के साथ जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 

Soldiers celebrate the success of Operation Trashi; video goes viral on social media
सैफुल्लाह को उड़ाने के बाद जश्न मनाते जवान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों के लंबे समय से चकमा दे रहे जैश-ए-मोहम्मद के टाॅप पाकिस्तानी आतंकी कमांडर सैफुल्लाह और उसके दो साथियों के खात्मे से जवानों का जोश हाई है। हो भी क्यों न...सुरक्षाबलों के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद उत्साह और जोश से भरे जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जवान अपनी बटालियन 26 आरआर और बजरंगबली के जयकारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos

आतंकी कमांडर सैफुल्लाह सुरक्षाबलों पर कई बड़े हमलों में शामिल रहा था। 2024 में चार और 2025 में तीन मुठभेड़ों में सैफुल्लाह भागने में कामयाब रहा। उसे मार गिराने के लिए सेना ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 14 जनवरी से ऑपरेशन त्राशी-1 शुरू किया था। पिछले 36 दिन से जवान उसका घने जंगलों में पीछा कर रहे थे। रविवार को उसे और उसके साथियों को ढेर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन त्राशी-1 की सफलता के पलों को जवानों ने खुले मन से साझा किया। इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया यूजर इसे खूब देखे और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में 26 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों को एक घेरे में खड़े होकर पूरे जोश के साथ अपनी रेजिमेंट के युद्धघोष लगाते देखा जा सकता है। जवान एक सुर में जयकारे लगा रहे हैं...26 आरआर जिंदाबाद ...बजरंगबली की जय ...जय कालिका माता। बता दें कि कालिका माता की जय राष्ट्रीय राइफल्स की कुमाऊं रेजिमेंट का पारंपरिक युद्धघोष है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जवानों के चेहरे पर चमक है और हाथों में हथियार। सीना हाैसले से भरा है और सिर गर्व से ऊंचा।

जवानों ने न दिन देखा और न रात
इन जयकारों के बीच जवानों की बहादुरी की गाथा भी साफ शब्दों में सुनी जा सकती है। एक जवान कहते सुनाई दे रहा है कि इस ऑपरेशन में आतंकियों को मार गिराने के लिए 'वर्दी में हमारे जवानों ने न दिन देखा और न रात। न खाने की चिंता की और न पानी की।' यानी जवान के कहने का भाव था कि लक्ष्य एक था आतंकियों को मार गिराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed