{"_id":"699cbe986c83444da20b62f6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111112-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सांबा में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते युवा खिलाड़ी
विज्ञापन
अंतर ब्लॉक जिला स्तरीय युवा सहभागिता कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से युवा सेवा एवं खेल विभाग सांबा की ओर से अंतर ब्लॉक जिला स्तरीय युवा सहभागिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना, उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देना और खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया।जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर प्रतियोगिताओं का सफल संचालन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह चिब की देखरेख में किया गया। सभी खिलाड़ियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Trending Videos