सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zakir Khan Reveal The Real Reason Behind His Break From Stand-Up Comedy Says Health Slightly Affected Not Very

Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Zakir Khan On His Break: सबसे चहेते स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के स्वास्थ्य और ब्रेक को लेकर फैंस काफी चिंतित थे। अब कॉमेडियन ने अपने काम से ब्रेक की असल वजह का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी अपडेट दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

Zakir Khan Reveal The Real Reason Behind His Break From Stand-Up Comedy Says Health Slightly Affected Not Very
जाकिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@zakirkhan_208
विज्ञापन

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान ने पिछले महीने काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनके फैंस थोड़े निराश थे। उनके इस ब्रेक के पीछे वजह उनका स्वास्थ्य बताया जा रहा था। क्योंकि जाकिर ने भी हेल्थ पर ध्यान देने की बात कही थी। लेकिन अब जाकिर खान ने अपने ब्रेक पर जाने की असली वजह बताई है। 

Trending Videos

तो ये है जाकिर के ब्रेक की असली वजह
युवाओं के बीच सख्त लड़के के तौर पर मशहूर जाकिर खान का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाकिर अपने ब्रेक की असल वजह के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही जाकिर अपने स्वास्थ्य के बारे में भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Neha Sharma (@traveltikrum)




वायरल हो रहा वीडियो एक कार्यक्रम का है। इसमें जाकिर से उनके ब्रेक के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘ब्रेक की कहानी दोस्तों ये है कि मेरे पास लिखने का बहुत काम आया था जो मैं पिछले छह साल से कर नहीं पा रहा था।

स्वास्थ्य थोड़ी ही खराब है, बहुत ज्यादा खराब नहीं है। तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा वो झूठ है भाई। तुमने जो पढ़ा है कि मैं स्टेज माइनस 20 पे हूं। ये सब झूठ है, ऐसा कुछ भी नहीं है। लिखने वाले भी घटिया हैं। ऊपर से ये लिखकर और डरा रहे हैं कि करीबी पारिवारिक सूत्र ने पुष्टि की है। भाई, मेरी फैमिली मेरे साथ ही रहती है। हम खुद एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं कि किसने कन्फर्म कर दिया भाई?’

Zakir Khan Reveal The Real Reason Behind His Break From Stand-Up Comedy Says Health Slightly Affected Not Very
जाकिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@zakirkhan_208

पिछले महीने की थी ब्रेक की घोषणा
पिछले महीने अपने ‘पापा यार टूर’ के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है।

स्वास्थ्य के बारे में कही थी ये बात
बाद में एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा कि परिवार में आनुवंशिक बीमारियों के कारण उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी पड़ी। उन्होंने कई साल तक कम नींद और लगातार यात्रा के कारण शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में भी बताया था।

कॉमेडियन ने कहा था कि एक दशक तक लगातार काम करने के बाद, पिछले साल अमेरिकी दौरे के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सेहत और काम को एक साथ संभालना अब मुमकिन नहीं है। लेकिन अब जाकिर ने स्पष्ट किया है कि उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed