सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Begins Movie Kalki 2898 Ad 2 shooting with Kamal Haasan shares photos From Set

अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग; सेट पर कमल हासन से हुई मुलाकात तो खुशी से झूम उठे बिग बी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Kalki 2898 AD Sequel: अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से कुछ फोटोज भी अपने ब्लॉग पर साझा की हैं, जिनमें वे कमल हासन के साथ नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan Begins Movie Kalki 2898 Ad 2 shooting with Kamal Haasan shares photos From Set
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
विज्ञापन

विस्तार

अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास जलसा के बाहर हर रविवार को फैंस की भीड़ जुटती है। बिग बी सभी से मुलाकात करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। मगर, बीते रविवार यह परंपरा टूट गई, क्योंकि अमिताभ बच्चन काम के सिलसिले में मुंबई नहीं, बल्कि हैदराबाद में थे। बिग बी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग के सिलसिले में वहां थे। उन्होंने अपने हालिया ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है।

Trending Videos

Amitabh Bachchan Begins Movie Kalki 2898 Ad 2 shooting with Kamal Haasan shares photos From Set
बीते रविवार जलसा के बाहर फैंस की भीड़ - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार

पहले ही दे दी थी सूचना, फिर भी जलसा के बाहर जुटे फैंस
अमिताभ बच्चन नियमित रूप से ब्लॉग लिखते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उनकी अनुपस्थिति में भी लोग रविवार को जलसा पर आए। भीड़ का यह आलम तब था, जब शहंशाह ने पहले ही सूचित कर दिया था कि इस रविवार वे मौजूद नहीं रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा है, 'उन्हें बताया कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था। मगर, फिर भी वे आए। यह कन्फर्म करने के लिए'। अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक प्यारे से पपी को भी जलसा के बाहर देखा गया। बिगी ने लिखा है, 'यह क्यूट फैलो भी पहुंचा। लेकिन, माफ करना। पहले काम, बाद में आराम'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Begins Movie Kalki 2898 Ad 2 shooting with Kamal Haasan shares photos From Set
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार

सेट पर कमल हासन से हुई मुलाकात, गले लगे दोनों दिग्गज
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। इनमें वे कमल हासन के साथ दिख रहे हैं। लंबे वक्त बाद कमल हासन के साथ काम करते हुए बिग बी बेहद खुश हैं। सेट पर उन्होंने कमल हासन को गले लगा लिया। अमिताभ बच्चन ने कमल हासन से मुलाकात की खुशी साझा करते हुए लिखा है, 'और महान कमल हासन से मिलना, हम बहुत समय बाद साथ काम करेंगे। पिछली बार 'गिरफ्तार' में साथ काम किया था'।

Amitabh Bachchan Begins Movie Kalki 2898 Ad 2 shooting with Kamal Haasan shares photos From Set
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन का लुक - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार

'कल्कि 2' से साझा किया लुक
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से अपने लुक की फोटोज भी साझा की हैं। वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है, 'फिल्म 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। रविवार को उम्मीद के मुताबिक मौजूदगी के प्यार और स्नेह को हमेशा संजो कर रखूंगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले इस रविवार को सबके साथ रहूंगा'। बता दें कि 'कल्कि 2', साल 2024 में आई 'कल्कि 2898 AD' की सीक्वल है। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। तभी से फैंस इसके सीक्वल यानी दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed