सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor Open up about Subedaar role says One of most challenging roles of my career

Subedaar: 'सूबेदार' में अपने किरदार पर बोले अनिल कपूर, इस बात को लेकर दर्शकों से जताई उम्मीद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 24 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Anil Kapoor On Subedaar Role: आज अनिल कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस मौके पर अनिल कपूर ने इसमें काम करने के अनुभव को साझा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Anil Kapoor Open up about Subedaar role says One of most challenging roles of my career
सूबेदार - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

अनिल कपूर की मच-अवेटेड फिल्म 'सूबेदार' अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। सोमवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर अनिल कपूर ने 'सूबेदार' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया।
Trending Videos

'सूबेदार' में अपने रोल पर बोले अनिल कपूर
अनिल कपूर ने कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। यह रोल मेरे लिए मेरे करियर के सबसे चैलेंजिंग रोल में से एक है। मैंने इसे हमेशा की तरह पूरे दिल और जान से किया है। मैंने अपनी तरफ से कड़ी मेहनत की है। जैसा कि मैं हमेशा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आपको यह फिल्म और हमारा काम पसंद आएगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

'सूबेदार' के ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। वह एक शहर में आते हैं, जहां गुंडाराज चल रहा है। मोना सिंह एक माफिया यानी दीदी के रोल में हैं। उसका एक भाई है, जो लोगों पर जुल्म करता है। एक दिन वह अनिल कपूर की बेइज्जती कर देता है। उसके बाद एक्शन शुरू होता है।

Anil Kapoor Open up about Subedaar role says One of most challenging roles of my career
सूबेदार का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
फिल्म की स्टारकास्ट
‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसमें अनिल कपूर के अलावा मोना सिंह, राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर भी हैं। यह फिल्म 5 मार्च को स्ट्रीम होगी।

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में नए कलाकार की एंट्री, सामने आया एक्टर का नया लुक

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह पिछले साल फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। वह इस साल 'अल्फा' और 'किंग' फिल्म में भी नजर आएंगे। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed