सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Quentin Tarantino Criticized Matthew Lillard But Actor Still Wants To Work With Him

क्वेंटिन टैरेंटिनो ने की थी मैथ्यू लिलार्ड की बुराई, अब सामने आया एक्टर का रिएक्शन; कहा- ‘बुरा लगा लेकिन…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मशहूर फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो ने पिछले साल हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू लिलार्ड की सबके सामने बुराई की थी। अब मैथ्यू लिलार्ड का इस पर रिएक्शन दिल छू लेने वाला है। 

Quentin Tarantino Criticized Matthew Lillard But Actor Still Wants To Work With Him
मैथ्यू लिलार्ड - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

दरअसल, पिछले साल ‘द ब्रेट ईस्टन एलिस पॉडकास्ट’ में टैरेंटीनो ने पॉल डानो को एसएजी का ‘सबसे कमजोर’ एक्टर बताया था और साथ ही कहा था कि उन्हें न तो मैथ्यू लिलार्ड पसंद हैं और न ही ओवेन विल्सन। इसपर मैथ्यू लिलार्ड ने हाल ही में खुलकर बताया कि क्वेंटिन टैरेंटिनो ने पिछले साल सबके सामने उनकी बुराई की थी, तो उन्हें काफी बुरा लगा था। 

Trending Videos


टैरेंटीनो के साथ काम करना चाहते हैं लिलार्ड
पीपल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में लिलार्ड ने कहा कि वे टैरेंटीनो के काम को बहुत पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहेंगे। लेकिन जब उन्होंने पॉडकास्ट पर अपनी बुराई सुनी, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्होंने कहा, ‘वो एक शानदार फिल्ममेकर हैं। लेकिन इस तरह अचानक ये बोलना, मुंह पर घूंसा जैसा लगना जैसा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

लिलार्ड को लोग खासतौर पर शैगी के किरदार के लिए जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘भले ही मैंने इस बुराई को हल्के में लिया हो, लेकिन दिल तो दुखता है… और ये अच्छा नहीं लगता।’

फैंस का मिला जबरदस्त समर्थन
लिलार्ड ने बताया कि टैरेंटीनो के बयान के बाद उन्हें फैंस और साथियों से जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ऐसा लग रहा था जैसे मैं मर गया हूं और स्वर्ग से अपने लिए RIP ट्वीट्स देख रहा हूं… जैसे अपनी ही शोकसभा में शामिल हुआ हूं।’

उनके समर्थन में कई बड़े नाम सामने आए। फिल्ममेकर माइक फ्लानागन ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन’ बताया, जिन्होंने उन्हें ‘द लाइफ ऑफ चक’ में डायरेक्ट किया था। वहीं जेम्स गन ने उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेताओं में से एक कहा, जिन्होंने उनके साथ ‘स्कूबी डू’ में काम किया था।

इतना ही नहीं, हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी एक अवॉर्ड इवेंट में कहा कि टैरेंटीनो जिन एक्टर्स की बुराई कर रहे हैं, उनके साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed