सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shakira Ready To Perform In India Know Where She Will Perform And Where You Can Buy Tickets All Details

Shakira India Tour: इंडिया में परफॉर्म करने के लिए तैयार शकीरा, जानें कहां होगा शो और कैसे बुक करें टिकट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Shakira India Tour: लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करने वाली हैं। जानिए कहां होगा कॉन्सर्ट और कहां से आप बुक कर सकते हैं टिकट्स।
 

Shakira Ready To Perform In India Know Where She Will Perform And Where You Can Buy Tickets All Details
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

ग्लोबल स्टार शकीरा इस साल भारत में फिर से एक बार शानदार परफॉरमेंस देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि होने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार 2007 में इंडिया में परफॉर्म किया था। अब 19 साल बाद फिर से शकीरा अपना जलवा बिखेरने इंडिया आ रही हैं।

Trending Videos

लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा इस अप्रैल भारत में लगभग 19 साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। दिल्ली और मुंबई में शकीरा का कॉन्सर्ट होने वाला है। 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में यादगार शो करने के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कहां होगा शो?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका दिल्ली कॉन्सर्ट 15 अप्रैल 2026 को होने की संभावना है, हालांकि आयोजक जल्द ही इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा करेंगे। यह शो दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है, जो इंटरनेशनल स्तर के बड़े म्यूजिक इवेंट्स के लिए जाना जाता है और हजारों दर्शकों की मेजबानी कर सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by District Updates (@districtupdates)


 

मुंबई में कहां होगा शो?
वहीं, मुंबई में शकीरा 10 अप्रैल 2026 को परफॉर्म करेंगी। यह कॉन्सर्ट महालक्ष्मी रेस कॉर्स में आयोजित होगा, जो ओपन-एयर म्यूजिक शो के लिए मशहूर वेन्यू है।

कहां से खरीदें टिकट?
टिकट्स की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिस्ट्रिक्ट एप, बुक माय शो और पेटीएम इंसाइडर के जरिए की जाएगी, जहां फैंस को जनरल एडमिशन, VIP और अर्ली-बर्ड पास जैसे ऑप्शन मिलेंगे। 27 फरवरी, दोपहर 12 बजे से आप टिकट्स बुक कर सकते हैं। टिकट्स 4 हजार से शुरु होंगे जो वीआईपी में 25000 तक जा सकते हैं। 

ऐसी रहेगी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की सिटिंग अरेंजमेंट -



ऐसी रहेगी मुंबई के महालक्ष्मी रेस कॉर्स में सिटिंग अरेंजमेंट 



अगर ऑफलाइन टिकट बिक्री की घोषणा होती है, तो वे अधिकृत काउंटर या वेन्यू बॉक्स ऑफिस पर इवेंट से पहले उपलब्ध हो सकते हैं। शकीरा का यह टूर न सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट होगा, बल्कि एक खास सामाजिक पहल के साथ भारत को ग्लोबल म्यूजिक मैप पर और मजबूती से स्थापित करने वाला भी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed