सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor robert carradine dies from bipolar disorder family issues statement

मशहूर अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन का निधन, खराब मानसिक स्वास्थ से थे परेशान ; परिवार ने की खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Feb 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Robert Carradine Death: लिजी मैकगायर फेम अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया। इस बुरे वक्त में परिवार ने अपने प्यारे बॉबी के बारे में बात करते हुए अपना दुख साझा किया। 

actor robert carradine dies from bipolar disorder family issues statement
रॉबर्ट कैराडाइन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन ने 71 वर्ष की आयु में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स 'और 'लिजी मैकगायर' ने एक्टर को काफी पॉपुलर कर दिया था। रॉबर्ट अपने मानसिक स्वास्थ से काफी समय से जूझ रहे थे। 

Trending Videos


बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे अभिनेता
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन काफी समय से खराब मानसिक हालत का शिकार थे। उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था जिससे वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। बीते सोमवार को कैराडाइन परिवार ने 'डेडलाइन' को दिए बयान में कहा, ‘ हम बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे पिता, दादा, चाचा और भाई रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया है। इस बुरे संसार में भी हमारे बॉबी ने अपने आस-पास के लोगों की काफी मदद की। उनके चले जाने से हम सब काफी दुखी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

actor robert carradine dies from bipolar disorder family issues statement
रॉबर्ट कैराडाइन - फोटो : ट्विटर

परिवार बोला लोग जागरूक हों 
कैराडाइन परिवार ने अपने बयान में आगे कहा कि वो चाहतें हैं कि आगे लोग इस बिमारी की तरफ ध्यान दें। परिवार आशा करता है कि रॉबर्ट की कहानी से लोग सबक लेगें और जागरूक होगें। यह समय परिवार के लिए काफी मुश्किल है। इस वक्त वो एकांत चाहते हैं। परिवार उम्मीद करता है कि फैंस उनके दुख को समझेगें। आगे परिवार ने कहा ‘ इस बिमारी में उनके संघर्ष और उनके व्यक्तिव को हम याद करते हैं। हम उन्हें हर दिन याद करते रहेगें।’

अभिनय की दुनिया से परिवार का खास नाता 
रॉबर्ट कैराडाइन घर के सबसे छोटे बेटे थे। उनके पिता जॉन कैराडाइन एक मशहूर अमेरिकी अभिनेता थे। एक्टर के परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे हैं। 1972 में जॉन वेन के साथ फिल्म 'द काउबॉयज’ के साथ अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इसके बाद अभिनेता ने कई पुरस्कार जीते थे। जिसमें फिल्म ‘कमिंग होम’  के लिए अकादमी पुरस्कार भी शामिल है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed