सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producers Guild of India reportedly advises Don 3 makers to choose legal route in dispute with Ranveer Singh

Don 3: 'कानूनी रास्ता अपनाओ'; 'डॉन 3' को लेकर रणवीर और फरहान की लड़ाई पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सुझाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Feb 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Don 3 Controversy: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का विवाद अब कोर्ट तक जा सकता है। दरअसल, ऐसा करने का सुझाव प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दोनों पक्षों को दिया है।

Producers Guild of India reportedly advises Don 3 makers to choose legal route in dispute with Ranveer Singh
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों यूं तो अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। मगर, इस बीच वे फिल्म 'डॉन 3' की वजह से भी लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद खबर आई कि रणवीर ने 'डॉन 3' छोड़ दी है। इसके बाद फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है। वहीं, रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वे कोई रकम नहीं देंगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच मीटिंग हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब कहा जा रहा है कि दोनों 'डॉन 3' के मेकर्स कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। 

Trending Videos

Producers Guild of India reportedly advises Don 3 makers to choose legal route in dispute with Ranveer Singh
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या कानूनी तरीके से सुलझेगा मामला?
रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता से प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह का स्टैंड साफ है कि वे कोई पैसा नहीं देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस मामले में दोनों पक्षों को कानूनी रास्ता अपनाने का सुझाव दिया है। दरअसल, एक ऑर्गनाइजेशन के तौर पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एक हद तक दखल दे सकता है। दोनों पक्षों के अड़े रहने पर इस संगठन ने कानूनी तरीके से मामले को सुलझाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर के घर पर हुई थी मीटिंग, नहीं निकला हल
बता दें कि इससे पहले दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे की मीटिंग भी हो चुकी है। मगर, इसमें भी कोई हल नहीं निकल पाया था। वैरायटी इंडिया की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, जोया अख्तर और पुनीत गोयनका इस मामले के संभावित हल ढूंढने के लिए आमिर खान के मुंबई वाले घर पर मिले। सभी बड़े प्रोड्यूसर्स को ईमेल भेजे गए, लेकिन कुछ ही ने जवाब दिया। दोनों पार्टियों ने मजबूत केस पेश किया। रणवीर ने अपना पक्ष रखने के लिए ईमेल और WhatsApp टेक्स्ट दिखाए और वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने भी अपना केस रखा। सूत्रों ने बताया कि फरहान और रितेश मुआवजे की अपनी मांग पर अड़े रहे। रणवीर भी नहीं माने। इससे किसी भी तरह का आपसी समझौता नहीं हुआ।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
सूत्र के मुताबिक, 'एक ऑर्गनाइजेशन के तौर पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एक हद तक ही दखल दे सकता है। दोनों पार्टियों के अड़े रहने पर, गिल्ड के सदस्यों ने उन्हें अपनी लीगल टीमों को शामिल करने और सही कानूनी रास्ते से मामले को सुलझाने की सलाह दी। बात करें रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' की तो यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed