सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Action Thriller Alpha Will Release In Theatres Makers Issues Statement On Rumors

ओटीटी या थिएटर? जानिए कहां रिलीज होगी आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’; मेकर्स ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Alpha Movie: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद कई लोगों ने स्पाई मूवी ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा की। बीते दिनों ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं किया जाएगा। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म कहां रिलीज होगी। 

Alia Bhatt Action Thriller Alpha Will Release In Theatres Makers Issues Statement On Rumors
आलिया भट्ट और शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

‘अल्फा’ फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बीते दिनों ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। ऐसी चर्चाएं इसलिए थी क्योंकि ‘धुरंधर’ भी स्पाई-थ्रिलर फिल्म है और ‘अल्फा’ फिल्म भी, तो शायद दर्शकों को ऐसा लगे कि वही पुरानी कहानी है। लेकिन अब मेकर्स ने क्लियर कर दिया है। 

Trending Videos

स्टेटमेंट जारी कर किया खुलासा
अब यश राज फिल्म्स ने इन अफवाहों पर साफ जवाब दे दिया है और एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स के आधिकारिक बयान में लिखा, ‘‘अल्फा’ के सीधे स्ट्रीम होने की खबर सिर्फ एक अफवाह है, जिसका मकसद एक महिला-प्रधान फिल्म को गलत रोशनी में दिखाना है। यश राज फिल्म अपनी थिएट्रिकल फिल्मों को कभी भी सीधे ओटीटी पर रिलीज नहीं करेगा। हमें सिनेमाई अनुभव देने पर गर्व है।  ‘अल्फा’ हमारे लिए एक टेंटपोल फिल्म है। देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट इस फिल्म को लीड कर रही हैं, साथ ही शानदार यंग एक्ट्रेस शरवरी भी अहम भूमिका में हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना अन्य एक्शन फिल्मों को देते आए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी अफवाहें?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि यश राज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ रुपये की बड़ी डील की बातचीत की थी, ताकि ‘अल्फा’ को सीधे डिजिटल रिलीज किया जा सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए दोहराया कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म
‘अल्फा’ को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया। बताया गया कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर बचा हुआ काम करने के लिए यह फैसला लिया गया। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। फिल्म की झलक पहली बार ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई गई थी, जहां बॉबी देओल ने कैमियो किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed