सब्सक्राइब करें

BAFTA 2026: भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ का रहा दबदबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:41 AM IST
सार

BAFTA 2026 Live: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वें बाफ्टा अवार्ड्स आयोजित हुए। इनका प्रसारण रविवार देर रात भारत में हुआ। बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ भी रही। वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और अमेरिकी फिल्म ‘सिनर्स’ का बोलबाला रहा। यहां, देखें कौन सी कैटेगिरी में कौन सी फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
बाफ्टा 2026 - फोटो : अमर उजाला

बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का आयोजन रविवार देर रात लंदन में किया गया। इस अवॉर्ड में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा इस बार बाफ्टा में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' का दबदबा रहा। लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार जीते। वहीं अमेरिकन फिल्म ‘सिनर्स’ और हॉरर कहानी ‘फ्रैंकस्टीन’ ने तीन-तीन पुरस्कार जीते। जेसी बकले ने ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रॉबर्ट आरामयो ने ब्रिटिश इंडी फिल्म ‘आई स्वियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

 

Trending Videos
Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
बाफ्टा - फोटो : सोशल मीडिया

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मारा सिक्सर
पॉल थॉमस एंडरसन की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने शाम पर अपना दबदबा कायम किया और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह पुरस्कार जीते। इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिंग और सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड शामिल है। शॉन पेन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
बाफ्टा 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास
इसके ठीक पीछे रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' थी, जिसने तीन पुरस्कार जीतकर बाफ्टा इतिहास रच दिया। यह ब्रिटिश अकादमी में किसी अश्वेत फिल्म निर्माता की फिल्म के लिए अब तक का सबसे अधिक पुरस्कार है। फिल्म के लिए वुन्मी मोसाकु ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रयान कूगलर ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत फिल्म निर्माता बन गए। वहीं सिनर्स ने बेस्ट ओरिजिनल का अवॉर्ड भी अपने नाम करके तीन अवॉर्ड जीते। वहीं किर्क जोन्स की फिल्म 'आई स्वियर', जो टॉरेट सिंड्रोम के प्रति जागरूकता फैलाने वाली एक कॉमेडी ड्रामा है, ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
 

 


 

Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
बाफ्टा 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने जीता अवॉर्ड
बाफ्टा से भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ लेकर आई। फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया है। ‘बूंग’ ने नॉमिनेशन में फ्रेंच फिल्म ‘आर्को’, अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ‘लिलो एंड स्टिच’ और जूटोपिया 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
आलिया भट्ट बाफ्टा में - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट बनीं प्रेजेंटेटर, फरहान अख्तर ने भी की शिरकत
भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट भी बाफ्टा की रेड कार्पेट पर उतरीं। यहां आलिया के लुक्स से लेकर उनकी हिंदी तक ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं। आलिया बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुई थीं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म का अवॉर्ड दिया। इस दौरान जब आलिया स्टेज पर आईं तो उन्होंने हिंदी में अपनी बात शुरू की। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा ‘बूंग’ के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर भी बाफ्टा का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed