सब्सक्राइब करें

एक्स पार्टनर ने मिलवाया? अब प्यार में बदली लुईस हैमिल्टन-किम कार्दशियन की दोस्ती! जानें कब-कैसे हुई मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

Lewis Hamilton And Kim Kardashian Dating Rumors: मशहूर हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच लव अफेयर की चर्चा फैंस के बीच होने लगी है। जानिए, दोनों के बीच के रिश्ते को शुरुआत कैसे हुई? 

विज्ञापन
Lewis Hamilton and Kim Kardashian Dating Rumors And Relationship Timeline
लुईस हैमिल्टन और किम कार्दशियन - फोटो : अमर उजाला

‘एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’, यह डायलॉग सलमान खान और भाग्यश्री की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' का है। इस डायलॉग का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अब तक दोस्त कहे जाने वाले किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन रूमर्ड कपल माने जा रहे हैं, इनके इश्क में होने को लेकर अटकलें लग रही हैं। 


दरअसल, इन दिनों किम और लुईस के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अफवाहें उड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल रहा है। आइए जानते हैं, लुईस हैमिल्टन और किम कार्दशियन के रिश्ते की टाइमलाइन। 

Trending Videos
Lewis Hamilton and Kim Kardashian Dating Rumors And Relationship Timeline
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम@lewishamilton, @kimkardashian

किम और लुईस एक दशक से हैं दोस्त
किम और लुईस एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। दोनों की पहली मुलाकात करीब एक दशक पहले हुई थी। साल 2014 से दोनों को अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता रहा है। किम जब रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी में थी तो कई बार लुईस हैमिल्टन से मिलीं।
दरअसल, लुईस हैमिल्टन की उन दिनों सिंगर निकोल शेर्जिंगर को डेट कर रहे थे। ऐसे में हॉलीवुड के म्यूजिक इवेंट्स में दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ आते थे। यहीं से किम और लुईस के बीच दोस्ती बढ़ी। समय के साथ इनकी दोस्ती और मजबूत होती गई।
अब फैंस को लग रहा है कि दोनों का लव अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनकी नजदीकियां प्यार में होने का इशारा कर रही हैं। 

फैशन बडीज भी हैं किम और लुईस
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन अच्छे दोस्त ही नहीं है, दोनों का फैशन को लेकर रुझान भी एक जैसा है। दोनों ही हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई बार फैशन इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा गया है। दोनों का फ्रेंड सर्कल भी एक ही है। किम और लुईस को कई मौकों पर साथ में पैपराजी के सामने फोटो खिंचवाते हुए देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lewis Hamilton and Kim Kardashian Dating Rumors And Relationship Timeline
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम@lewishamilton, @kimkardashian
साथ मना चुके हैं छुट्टियां
साल 2015 की छुट्टियों के दौरान लुईस हैमिल्टन को पूरे ईस्टर वीकेंड में किम और कान्ये वेस्ट फैमिली के साथ समय बिताते देखा गया। उन्होंने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक बेहद प्राइवेट ब्रंच और पार्टी भी एंजॉय की थी। इस दौरान किम की मां और कार्दशियन जेनर सिस्टर्स की मैनेजर क्रिस जेनर भी लुईस से मिलीं। उन्होंने लुईस का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें परिवार जैसा महसूस कराया।
Lewis Hamilton and Kim Kardashian Dating Rumors And Relationship Timeline
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम@lewishamilton, @kimkardashian
इन मौकों पर भी दिखी केमिस्ट्री
साल 2021 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इन दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आई। दोनों ने स्टाइलिश आउटफिट्स में साथ पोज दिए। इसके बाद पेरिस फैशन वीक में भी उन्हें कई बार साथ देखा गया। यहां वे दूसरे हाई प्रोफाइल सेलेब्स के साथ नजर आए। हालांकि, उस समय तक उनके अफेयर को लेकर कोई अफवाहें शुरू नहीं हुई थीं। 
विज्ञापन
Lewis Hamilton and Kim Kardashian Dating Rumors And Relationship Timeline
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम@lewishamilton, @kimkardashian
कब उड़ी अफेयर की अफवाह? 
  • फरवरी 2015 में सिंगर निकोल शर्ज़िंगर से लुईस का रिश्ता खत्म हुआ था। 
  • 2021 में किम कार्दशियन का भी रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक हुआ। 
  • जनवरी 2026 में किम और लुईस काे नए साल का जश्न साथ मनाते हुए देखा गया।  
  • किम और लुईस दोस्त थे पर किसी का ध्यान कभी इनकी केमिस्ट्री पर नहीं गया।  
  • कुछ वक्त पहले ही जब इन्हें इंग्लैंड में वक्त गुजारते देखा गया तब लोगों का ध्यान इस ओर गया।
  • अब हाल ही में दोनों को पेरिस में भी देखा गया। 
  • द सन की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने पेरिस में एक रोमांटिक छुट्टी साथ बिताई।  
  • दोनों एक ही होटल में अलग-अलग वक्त पर आए लेकिन अंदर साथ ही गए।
  • किम और लुईस के वीडियो वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस, यूजर्स ने इनके नए इश्क को लेकर बातें शुरू कर दी हैं।  
  • हालांकि, फैंस को अभी भी इनके ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed