‘मैं इस समय शांत नहीं हूं’, बाफ्टा के मंच पर प्रिंस विलियम ने दी भावुक स्पीच; साथ में नजर आईं पत्नी केट मिडलटन
Prince William Attends BAFTA: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में प्रिंस विलियम ने अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ शिरकत की। इस दौरान प्रिंस विलियम का भावुक भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए प्रिंस ने क्या कुछ कहा…
विस्तार
रविवार रात लंदन में हुए बाफ्टा फिल्म पुरस्कार की रेड कार्पेट पर कई दिग्गज फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन इन फिल्मी हस्तियों से इतर रॉयल परिवार से प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन भी बाफ्टा के रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान प्रिंस विलियम स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंच से स्पीच भी दी।
इस अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंचे प्रिंस विलियम
बाफ्टा की रेड कार्पेट पर प्रिंस विलियम बरगंडी रंग की मखमली जैकेट में नजर आए। इसके साथ उन्होंने एक क्लासिक काली टाई पहनी थी। जबकि केट मिडलटन ने फर्श तक लंबी गुलाबी गुच्ची ड्रेस पहनी थी। दोनों ने साथ-साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। हालांकि, कपल ने रेड कार्पेट के दौरान मीडिया से बात करने से परहेज किया और सीधे रॉयल फेस्टिवल हॉल में प्रवेश किया। प्रिंस विलियम साल 2010 से बाफ्टा के अध्यक्ष हैं।
View this post on Instagram
A post shared by The Prince and Princess of Wales (@princeandprincessofwales)
प्रिंस विलियम ने बाफ्टा के मंच पर आकर डेम डोना लैंगली को बाफ्टा फेलोशिप का अवॉर्ड भी दिया। इस दौरान प्रिंस विलियम ने एक इमोशनल स्पीच भी दिया। अपने बारे में बात करते हुए प्रिंस ने कहा कि मुझे काफी शांत रहने की जरूरत है और मैं इस समय शांत नहीं हूं। मैं इसे बाद में बताऊंगा।
प्रिंस ने बाफ्टा फेलोशिप अवॉर्ड और डेम डोना लैंगली के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बाफ्टा फेलोशिप फिल्म जगत में असाधारण योगदान की मान्यता में दिया जाने वाला एक सम्मान है। आज इसे प्राप्त करने वाली डेम डोना लैंगली वाकई में असाधारण हैं। उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने उन्हें मनोरंजन जगत में सबसे प्रभावशाली और सम्मानित हस्तियों में से एक बनने के लिए प्रेरित किया है।
वह एक प्रमुख हॉलीवुड स्टूडियो का नेतृत्व करने वाली पहली ब्रिटिश महिला थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व और रचनात्मक साझेदारी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने इस सदी की कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों को बड़े पर्दे पर और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया है।
यह खबर भी पढ़ेंः Alia Bhatt: ‘नमस्कार…’, बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है
डेम डोना ने ऐसी फिल्मों का समर्थन किया है, जिन्होंने संस्कृति को आकार दिया है। वो हमारे रचनात्मक उद्योग इस देश की सबसे बड़ी ताकतों में से एक हैं। मैं बाफ्टा के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका में उन प्रतिभाओं का सम्मान और समर्थन करना जारी रखूंगा, जो इन्हें वैश्विक स्तर पर चमकाती हैं।