सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Eric Dane’s girlfriend Janell Shirtcliff pays tribute with beautiful and candid pictures

एरिक डेन की गर्लफ्रेंड जेनेल शर्टक्लिफ ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता ने 53 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Eric Dane’s Girlfriend Janell Shirtcliff Tribute: एरिक डेन की प्रेमिका, जेनेल शर्टक्लिफ ने अभिनेता के निधन के बाद एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि पोस्ट साझा किया है। एरिक का निधन 53 साल की उम्र में हुआ। 

Eric Dane’s girlfriend Janell Shirtcliff pays tribute with beautiful and candid pictures
एरिक डेन और जेनेल शर्टक्लिफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता एरिक डेन का निधन 53 साल की उम्र में हुआ। इस दुख भरी घटना के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड जेनेल शर्टक्लिफ ने अभिनेता के निधन के बाद एक भावुक श्रद्धांजलि दी है। 

Trending Videos

गर्लफ्रेंड के साथ एरिक की तस्वीरें वायरल
जेनेल और एरिक की इंस्टाग्राम पर कई सुंदर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें एरिक अपनी गर्लफ्रेंड जेनेल शर्टक्लिफ के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में एरिक अपनी प्रेमिका के साथ नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Us Weekly (@usweekly)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिक और जेनेल
एरिक और जेनेल तीन साल से ज्यादा समय से ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में थे। जून 2025 में उन्होंने 'काउंटडाउन' शो के प्रीमियर पर पहली बार साथ रेड कार्पेट पर आए थे। एरिक ने अपनी बीमारी के दौरान लोगों को बहुत प्रेरित किया। उन्होंने कहा था, 'चुनौतियों का सामना करो, चाहे स्वास्थ्य की हो या कोई और। कभी हार मत मानो। आखिरी सांस तक लड़ो। यह बीमारी मेरे शरीर को छीन रही है, लेकिन मेरी आत्मा को कभी नहीं छीन सकती।'

एरिक का निधन
एरिक डेन का 19 फरवरी 2026 को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वे एएलएस (एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस) नाम की बीमारी से बहादुरी से लड़ रहे थे। उनकी बीमारी का खुलासा अप्रैल 2025 में हुआ था। उनके परिवार ने पीपल मैगजीन को बताया, 'भारी मन से हम सूचित करते हैं कि एरिक डेन गुरुवार दोपहर एएलएस से लड़ते हुए चल बसे।' 

यह भी पढ़ें: जूही चावला ने बेटी जान्हवी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; लगाए 1000 पेड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed