सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams PM Modi Israel visit said government has abandoned Palestinians

Palestine: 'फलस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया गया है', पीएम मोदी के इस्राइल दौरे को लेकर कांग्रेस का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी के इस्राइल दौरे पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा है कि गाजा में फलस्तीनी आम नागरिक मारे जा रहे हैं और मोदी सरकार की तरफ से फलस्तीन को लेकर पाखंड किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला

Congress slams PM Modi Israel visit said government has abandoned Palestinians
जयराम रमेश, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने फिलिस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समय में इस्राइल का दौरा कर रहे हैं, जब गाजा में नागरिकों पर निर्दयतापूर्वक हमले जारी हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार फिलिस्तीन के मुद्दे पर प्रतिबद्धता को लेकर दिखावटी और पाखंडपूर्ण बयान देती है, जबकि हकीकत में उसने उन्हें छोड़ दिया है।
Trending Videos


जयराम रमेश ने सरकार पर पाखंड करने का आरोप लगाया
  • जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि वेस्ट बैंक में हजारों फिलिस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित करने की कार्रवाई तेज हो गई है और इसकी वैश्विक स्तर पर निंदा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गाजा में नागरिकों पर इस्राइली हमले लगातार जारी हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस्राइल और अमेरिका ईरान पर हवाई हमलों की योजना बना रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कांग्रेस नेता ने कहा, 'इसके बावजूद प्रधानमंत्री कल इस्राइल जा रहे हैं (जहां मोदानी कनेक्शन भी है) और अपने दोस्त नेतन्याहू को गले लगाने वाले हैं, जिन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।' उन्होंने कहा कि इस्राइल में विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के संसद में संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दे रहा है। उनका आरोप है कि नेतन्याहू इस्राइल में न्यायपालिका की आजादी को कमजोर कर रहे हैं।
  • रमेश ने दोहराया कि मोदी सरकार फलस्तीन के मुद्दे पर पाखंडपूर्ण रुख अपनाए हुए है। 'हकीकत यह है कि मोदी सरकार ने फलस्तीनियों को छोड़ दिया है, जबकि भारत उन शुरुआती देशों में शामिल है, जिन्होंने 18 नवंबर 1988 को फलस्तीन को देश की मान्यता दी थी।'
  • गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का इस्राइल दौरा वहां की आंतरिक राजनीति में भी उलझ गया है। विपक्षी दलों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रोटोकॉल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख को आमंत्रित नहीं किया गया, तो वे भारतीय प्रधानमंत्री के संसद संबोधन का बहिष्कार करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंचेंगे। इस दौरान वे इस्राइली संसद नेसट को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें- Election Commission: चुनाव आयोग का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज, आखिरी बार 1999 में हुआ था आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed