सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi On Youth Congress chief Chib arrest Row Delhi Police action govt dictatorship Tendency

राहुल गांधी यूथ कांग्रेस प्रमुख की गिरफ्तारी पर भड़के: कहा- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सरकारी तानाशाही और कायरता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अंततराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के सदस्यों ने भारत मंडपम में शर्टलेस विरोध-प्रदर्शन किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जानिए क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi On Youth Congress chief Chib arrest Row Delhi Police action govt dictatorship Tendency
राहुल गांधी के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राहुल गांधी ने कहा है कि इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का सबूत है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा, 'मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।'
Trending Videos


यह मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (युवा कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका के साथ डील के दौरान भारत के हितों से समझौता किया गया है। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और इंडियन यूथ कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत-सच और संविधान हमारे साथ हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने इस मामले की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के पीछे किस तरह की संगठित योजना थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed